Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

लम्बे समय से जूझ रहे प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा

उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार से लड़ रहा है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के हर घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत करेंगे।

पीने के पानी की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को बड़ा तोहफा दे रही है। झांसी के मोठ के ग्राम मुराटा में सीएम योगी आदित्यनाथ 2.185 करोड़ रुपया की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। उनके साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति  मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह तथा राज्यमंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ भी रहेंगे। इस योजना का लाभ बुंदेलखंड के झांसी सहित सात जिलों के 3622 राजस्व गांवों की 67 लाख की आबादी को मिलेगा।

सूखे के लिए अभिशप्त माने जाते रहे बुंदेलखंड में पेयजल योजनाएं तो बहुत शुरू हुईं, लेकिन तमाम जिले अब भी सूखे की मार झेल रहे हैं। इसी परेशानी को देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांदा की रैली से जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी राज्य पेजयल योजना के तहत बुंदेलखंड में काम शुरू कराया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन को जमीन पर उतारने के लिए कसरत शुरू कर दी गई। तय हुआ कि चार चरणों में परियोजनाएं पूरी होंगी, जिनकी कुल अनुमानित लागत 10131 करोड़ रुपये होगी। पहले चरण में बुंदेलखंड के सात जिले झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसका लाभ सातों जिलों की 67 लाख आबादी को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के जल जीवन मिशन की शुरुआत उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र से हो रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के मुराटा गांव में भूमिपूजन कर मिशन की नींव रखेंगे। सूखे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के इस बड़े मिशन के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे। बुंदेलखंड में मिशन की शुरुआत झांसी, महोबा और ललितपुर से हो रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुंदेलखंड का कोई घर प्यासा नहीं रहे और हर घर तक नल का जल पहुंचाया जाए। सर्फेस वॉटर और अंडरग्राउंट वॉटर के माध्यम से घर घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्याचल में अगले दो साल के भीतर हर घर तक पीने का पानी पहुंचेगा।

3622 राजस्व गांवों तक पहुंचेगा पानी

बुंदेलखंड क्षेत्र के जिले झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट के कुल 4513 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें से 891 राजस्व ग्राम पहले से ही पेयजल योजनाओं से आच्छादित हैं। शेष 3622 राजस्व गांवों की लगभग 67 लाख आबादी के लिए 479 योजनाओं द्वारा पाइप पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

ग्रामीणों से संवाद कर कर फीडबैक भी लेंगे सीएम

झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि परियोजना की शिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का गौशाला निरीक्षण और पौधरोपण का भी कार्यक्रम है। मेडिकल कॉलेज के नॉन कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लेंगे।

ऐसे होगी मिशन की शुरुआत

– झांसी : 1627.94 करोड़ की लागत वाली 10 योजनाएं सतही स्रोत (सरफेस वाटर) पर आधारित होंगी।

– ललितपुर : 1623.47 करोड़ की लागत वाली 16 सरफेस वाटर रिसोर्स और 12 भूजल (ग्राउंड वाटर) आधारित पाइप पेयजल योजनाएं होंगी।

– महोबा : 1219.74 करोड़ की लागत से 364 राजस्व गांवों तक पहुंचाया जाएगा पानी।

यूं पूरे होंगे चार चरण

– पहला चरण : बुंदेलखंड

– दूसरा चरण : विंध्याचल

– तीसरा चरण : इंसेफेलाइटिस व जापानी बुखार से पीड़ित क्षेत्र

– चौथा चरण : फ्लोराइड और आर्सेनिक ग्रसित गंगा तटीय क्षेत्र।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!