Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंपर्यावरण

योगी सरकार की अच्‍छी पहल : उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपणअभ‍ियान शुरु

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, लखनऊ।  योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में पर्यावरण को सुधारने की द‍िशा में प्रयासरत है। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस साल 35 करोड़ पौधारोपण से वर्ष 2030 में 18.55 मिलियन टन कार्बन अवशोषित हो सकेगा।

पौधारोपण अभियान में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए विभाग तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इस बार सभी 35 करोड़ पौधों की जियोटैगि‍ंग की जा रही है। इससे पौधारोपण अभियान में और पारदर्शिता आएगी। मंत्री ने बताया कि 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा शहरी निकाय में अमृत वन की स्थापना की जाएगी।

इस दिन पांच करोड़ पौधारोपण होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर खाद्य वन विकसित किये जा रहे हैं। इसमें फलों के पौधे रोपित किये जाते हैं। अभियान में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद तथा देशज पौधे पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल, सहजन, आदि के रोपण को वरीयता दी जा रही है।

वन मंत्री ने बताया कि वाराणसी, वि‍ंध्य एवं ब्रजभूमि इको टूरिज्म सर्किट के प्रचार-प्रसार एवं विकास का काम पूरा हो चुका है। इसके अंतर्गत नेचर गाइड का प्रशिक्षण, साइकिल ट्रैक, ट्रैक‍िंग रूट का चिह्नीकरण, जीप सफारी के लिए आवश्यक व्यवस्था, पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था आदि काम पूरे कर लिए गए हैं।

वन मंत्री ने एक प्रश्न पर कहा कि भारतीय वन सर्वेक्षण की 2021 की रिपोर्ट में जिन 10 जिलों में हरियाली घटी है उसकी गंभीरता से जांच कराएंगे। गौरतलब है कि मीरजापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बिजनौर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत व सुलतानपुर जिले में एफएसआइ की वर्ष 2019 की रिपोर्ट की तुलना में वर्ष 2021 की रिपोर्ट में हरियाली घट गई है।

वन मुख्यालय में पौधारोपण अभियान की निगरानी के लिए एक वार रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से अपने खेतों में पौधारोपण करने का आह्वान किया। इसके अलावा सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, सड़कों, राजमार्गों के किनारे भी बड़े पैमाने पर छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!