Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेश

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को देने की तैयारी में है दीपावली पर बड़ा तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी दे देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ ही बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार दीपावली से पहले सभी सरकारी कर्मियों तथा पेंशनरों को वेतन मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। पहले की ही तरह बोनस का 25 फीसदी हिस्सा वेतन के साथ मिलेगा जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में जमा होगा। एक महीने का बोनस 6908 रुपए मिल सकता है। अगर 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान हुआ तो कर्मचारियों के हाथ में 1727 रुपये ही आएंगे। इसका लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा डीए और पेंशनरों को डीआर भुगतान करने की तैयारी है। इस वृद्धि के बाद डीए और डीआर बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। जुलाई 2021 से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा जा सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार है।

वित्त विभाग ने बोनस का प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्री के माध्यम से मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा है। इसके साथ महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मंजूरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि अक्टूबर के वेतन के साथ बोनस और बढ़ा डीए एक साथ नवंबर माह में दे दिया जाए। जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!