Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तर-प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र स्मारक के निर्माण का किया ऐलान

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और पार्टी किसी भी बड़े वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने से चूक नहीं रही है। चुनावी वर्ष में भाजपा लखनऊ में करीब 50 करोड़ की लागत से डॉ. भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने जा रही है। इस केंद्र में डॉ. आंबेडकर की करीब 25 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ऐन पहले दलितों को लुभाने के लिए लखनऊ में डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र स्मारक के निर्माण का ऐलान किया है। इस स्मारक में डॉक्टर आम्बेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा होगी जबकि उनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण संकलनों को इसमें स्थान दिया जाएगा। इसमें कन्वेंंशन सेंटर, पुस्तकालय और अन्य दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी हैं। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह के सामने खाली पड़ी मौजा भदेवा की 5493.52 वर्ग मीटर नजूल भूमि को डा. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए संस्कृति विभाग के पक्ष में कुछ शर्तों व प्रतिबंधों के तहत निश्शुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह भूमि सरकार के स्वामित्व में है। सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना पर 45.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

संस्कृति विभाग की ओर से स्थापित होने वाले डा.आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र में 750 व्यक्ति की क्षमता का प्रेक्षागृह, पुस्तकालय व शोध केंद्र, छायाचित्र दीर्घा व संग्रहालय, बैठकों व आख्यान के लिए बहूद्देशीय सभागार व कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। डा.भीमराव आंबेडकर की मूॢत की स्थापना व लैंडस्केपिंग, डॉरमेट्री, कैफेटेरिया, शौचालय, पाॄकग व अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। संस्कृति विभाग ने डा. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए लखनऊ में दो से तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

लखनऊ के लोक भवन में 29 को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्मारक का शिलान्यास भी कर देंगे। इस केंद्र को भाजपा का मायावती की तर्ज पर दलितों को लुभाने का एक कदम माना जा रहा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकाल में आम्बेडकर पार्क जैसे कई भव्य स्मारक लखनऊ से लेकर नोएडा तक बनवाए जो आज भी दलितों के सबसे बड़े स्मारक और प्रतीक चिह्न के तौर पर जाने जाते हैं। मायावती की ओर से स्मारक निर्माण की आलोचक रही बीजेपी भी दलित वोट बैंक में सेंधमारी के लिए अब कुछ उसी राह पर चलती नजर आ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!