Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

केंद्र के टीकाकरण अभियान की घोषणा की योग गुरु बाबा रामदेव ने की सराहना, कहा – खुद भी जल्‍द लगवायेंगे वैक्‍सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र के टीकाकरण अभियान की घोषणा की सराहना की है। उन्‍होंने सभी से टीकाकरण कराने का आग्रह करते हुए कहा कि वह भी जल्द ही वैक्‍सीन लगवाएंगे। बुधवार को उन्‍होंने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी वयस्कों के लिए कोविड- 19 टीकाकरण अभियान की घोषणा और 21 जून से वयस्कों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में कोविड के टीके लगाने की घोषणा की। इसकी सराहना करने के साथ ही  उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में टीकाकरण करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। सभी को टीका लगवाना चाहिए। साथ ही, लोगों को योग और आयुर्वेद का अभ्यास करना चाहिए जो बीमारी के खिलाफ एक सुरक्षा कवच तैयार करेगा।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हम किसी भी संगठन के साथ दुश्मनी नहीं कर सकते और सभी डॉक्टर इस धरती पर भगवान द्वारा भेजे गए दूत हैं। उन्‍होंने कहा कि मनमानी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर खोलने पड़े ताकि कम दाम में दवा मिल सके। उन्होंने  एलोपैथी और आयुर्वेद पर विवाद के बाद कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलोपैथी आपातकालीन मामलों और सर्जरी के मामले में बेहतर है लेकिन आयुर्वेद भी कई रोगों का इलाज करता है।

बाबा रामदेव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलोपैथी आपातकालीन मामलों और सर्जरी के लिए बेहतर है लेकिन अन्य जानलेवा बीमारियों, असाध्य विकारों को प्राचीन प्रथाओं के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। हम यह चाहते हैं कि दवा के नाम पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू के बीच कुछ ढील की घोषणा पर कहा कि सरकार से कोविड- 19 दिशानिर्देशों के तहत चारधाम यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया। कहा कि व्यापार भी किसी तरह से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!