Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

देश भर के समस्त जनपदों में आयोजित होने जा रहा है योग महोत्सव, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2022, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम. टोलिया संगठन ने अवगत कराया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, भारत सरकार देश भर के सभी जिलों में योग महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहे हैं जिसमें 75000 से अधिक युवा भाग लेगें। कार्यक्रम के प्रमुख गतिविधियों में सामान्य योगाभ्यास, योग विराम, विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान, योग कार्यशालायें, योग प्रदर्शन और योग संबंधी प्रतियोगितायें शामिल हैं। आयुष मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए 100 दिवसीय योग कार्यक्रम के हिस्से के रूप में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों, युवाओं, ग्राम पंचायतों के अन्य लोगों की भागीदारी से 14 मई 2022 से जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में सक्रिय रूप से उक्त गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का उद्देष्य केवल शारीरिक व्यायाम से नहीं है बल्कि योग व्यक्ति के समग्र विकास के उद्येश्य से एक पहल है। यह व्यक्ति के आन्तरिक मूल्यों को मजबूत बनाता है। योग हमारे देश के भविष्य के लिए नागरिकों को फिट और स्वस्थ्य पीढ़ी को बढ़ाने में व्यापक महत्व रखता है। नेहरू युवा केन्द्र ने योग जैसे कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने के विभिन्न योग गतिविधियों के माध्यम से हमारे देश के नागरिकों जीवन शैली का हिस्सा बनाया है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन का इरादा इस गति को आगे बढ़ाने और 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े पैमाने पर उत्सव में परिणत गतिविधियों का निर्माण कराना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!