Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से किया सवाल, कहा – ‘खुलेआम संविधान की धज्जियाँ नहीं उड़ा सकते’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री डाक्‍टर धन सिंह रावत की इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट पर सवाल दागे हैं। उन्‍होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में मंत्री परिषद की बैठक का जिक्र करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उच्‍च शिक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्‍तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उत्‍तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।

‘जो भाजपा करे वही संविधान है वाला’ समय आ गया : यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष आर्य के कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए यह मंत्रीपरिषद का हिस्‍सा नहीं हैं। फिर प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्‍य सरकारों के मंत्रीपरिषद के संबंध में स्‍पष्‍ट लिखा है, या ‘जो भाजपा करे वही संविधान है वाला’ समय आ गया है।

आप सभी ने संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिएगा। मुख्‍यमंत्री सहित आप सभी मंत्री सामुदायिक उत्‍तरदायित्‍व के सिद्धांत से बंधे हैं। खुलेआम घोषणा के साथ आप संविधान की धज्जियाँ नहीं उड़ा सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!