Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

बंगाल की खाड़ी में उठे यास तूफान का असर आज दिखेगा बिहार में, यूपी के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली।  पहले ही ‘टाक्टे तूफान’ के चलते तबाही झेल चुके भारत पर अब  ‘यास तूफान’ का खतरा मंडरा है। यह तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कल तक यह तूफान ओडिशा पहुंच जाएगा। इसके चलते एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, बिहार, यूपी, हरियाणा और बिहार सहित पंजाब पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल मौसम की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो तो दिल्ली में पिछले दिनों चले बारिश के दौर के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ हवाएं भी चल रही है। वहीं यूपी-पंजाब के कई इलाकों में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाएं हैं। माना जा रहा है कि यहां पर तापमान 42 डिग्री पार कर सकता है।

आज से झारखंड में यास तूफान का प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह तूफान आज  प्रचंड हो जाएगा, जिसके चलते कई इलाको में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इतना ही नहीं धनबाद में तो इस तूफान का असर दिखने भी लगा है। तड़के से ही यहां पर बारिश हो ररही है।

बंगाल की खाड़ी में उठे यास तूफान का असर आज से बिहार में भी दिखने लगेगा। इसके चलते  तेज आंधी और भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर 25 से 28 मई के बीच यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगर यूपी कि बात करें तो यहां पर फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यास तूफान से यह राज्य भी अछूता नहीं रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यूपी के भी करीब 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन 27 जिलों में 24 मई से 28 मई तक तूफान के कारण बारिश की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद फ‍िर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के प्रबल संभावना है।  यहां पर कुछ दिन लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक मौसम साफ रहेगा और 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी-बारिश व कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में दो जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के मौसम की बात करें तो राज्य में आज और कल गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यानी एक बार फिर से हरियाणा के लोगों गर्मी से राहत मिलेगी और यहां पर मौसम सुहाना होगा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!