Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

यमुनोत्री विधायक ने मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का किया अनुरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवंबर 2022, गुरुवार, देहरादून। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का अनुरोध किया है।

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। गत दिवस खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक मो शहजाद ने भी पत्रों  के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया।

सत्र गैरसैंण में हो अथवा देहरादून में, विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा का आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले होना है। सत्र की तिथि और स्थल तय करने के मद्देनजर राय जानने के उद्देश्य से हाल में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। तब विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि बैठक में जो राय निकलकर आई, उससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया कि सत्र कब और कहां होगा, यह निर्णय लेना सरकार का काम है। सत्र गैरसैंण में हो अथवा देहरादून में, विधानसभा सचिवालय की सभी तैयारियां पूरी हैं।

दो विधायकों ने कल मुख्यमंत्री को भेजे थे पत्र

अब सत्र को देहरादून में ही आयोजित करने को लेकर दो विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजे हैं। विधायक उमेश कुमार ने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य की जनभावनाओं के दृष्टिगत विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण और शीतकालीन सत्र देहरादून में आहूत किया जाना चाहिए। विधायक शहजाद ने अपने पत्र में कहा कि गैरसैंण में हिमपात, ओलावृष्टि व वर्षा को देखते हुए शीतकालीन सत्र देहरादून में ही कराया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!