Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

विश्व का का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान : वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री करेंगे टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत

[box type=”shadow” ]टीकाकरण अभियान की शुभारम्भ : मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम सन्देश

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, १६ जनवरी २०२१, दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच आज देशवासियों के लिए एक बड़ी ही ख़ुशी का दिन है। अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। आज, शनिवार सुबह 10.30 बजे मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। विदित रहे कि इस महीने की शुरुआत में दो टीकों, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित एवं  सीरम  इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित है, जबकि कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है। भारत में निर्मित इन दोनों वैक्सीनों को आज से सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को दिए जाने हेतु प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को सजाया गया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा करेंगे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी ने बताया कि वैक्सीन को लेकर हमारे डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी बहुत उत्साहित हैं। कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस वर्क (CoWIN) एपलिकेशन से पूरे टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी होगी। स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने के उपरांत, टीकाकरण अभियान के अगले चरण में, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गंभीर बीमारी से जूझ रहे  50 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने शुक्रवार को देश के टीकाकरण अभियान को ‘कोरोना के अंत की शुरुआत’ बताया। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वैक्सीन पर भरोसा करने का भी आग्रह किया और कहा कि सरकार ने उचित वैज्ञानिक जाँच के बाद आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है।

टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूरे देश में ड्राई रन का आयोजन हुआ। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु  1075 पर कॉल करके जानकारी प्राप्य कर सकते हैं। कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार ने सेंटर बनाया है जो चौबीसों घंटे, सातों दिन (24 x 7) कॉल कार्य करेगा।

देशभर में कुल 3,006 केंद्रों से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। पहले दिन एक केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। नियमित रूप से टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए निर्धारित दिनों को छोड़कर यह अभियान प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में एकीकृत बाल विकास सेवा के कार्यकर्ता सहित सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। केंद्र ने टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2,934 सत्र स्थलों पर लगभग 3 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!