Breaking News :
>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई : सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

“विश्व मासिक धर्म स्वच्छ्ता दिवस” – उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा लगाया गया जागरूकता कैम्प

छात्राओं को ‘चुप नहीं रहुँगी खुल कर बोलूँगी’ नारे के साथ प्रतिज्ञा दिलाई गयी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। आज, 23 जुलाई 2022 को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में “विश्व मासिक धर्म स्वच्छ्ता दिवस” हेतु जागरूकता का कैम्प लगाया गया। कैम्प का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, भानियावाला में आयोजित किया गया। कैम्प में महिला चिकित्सक श्रीमती वंदना राजपूत ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म चक्र के विषय में जानकारी दी और उन्होंने उस समय में होने वाली दिक्कतों के विषय में समझाते हुए उसके लिए उचित समाधान बताये।

डॉ० वंदना राजपूत द्वारा बालिकाओं/छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया और उनको इस समय में स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए, उनको महिलाओं के अधिकारों से अवगत कराते हुए बालिकाओं को निडर होकर जीने व कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को आजकल सोशियल मीडिया के माध्यम बढ़ रहे अपराधों से अवगत कराया और किस प्रकार उनसे सचेत रहना है बताया। श्रीमती कुसुम कण्डवाल द्वारा छात्राओं को ‘चुप नहीं रहुँगी खुल कर बोलूँगी’ नारे के साथ प्रतिज्ञा दिलाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत आयोग के द्वारा अध्यक्ष व सचिव के द्वारा छात्राओं को सेनेट्री पैड व जलपान का वितरण किया।

कार्यक्रम में प्रधानचार्य महिताब गुसाईं, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, विद्यालय समिति उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राणा, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, रीता नेगी, दिनेश कुमार, नीलम नेगी व विद्यालय की अध्यापिकायें उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!