Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : जनपद रुद्रप्रयाग में समुदाय स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर नेत्र सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

ग्लूकोमा की पूर्व पहचान व समय पर उपचार से दृष्टि को बचाया जा सकता है

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित गोष्ठियों में सीएचओ द्वारा ग्लूकोमा के बारे में दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। #राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में #राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत #विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत समुदाय स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एच.सी.एस. मर्तोलिया ने बताया कि 18 मार्च, 2023 तक ग्लूकोमा से नेत्र सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीएचओ के माध्यम से सभी 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आँखों की स्क्रिनिंग की जा रही है व ग्लूकोमो से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित गोष्ठियों में सीएचओ द्वारा ग्लूकोमा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि अक्सर सिरदर्द रहना, बार-बार चश्में का नंबर बदलना, अंधेरे कमरों में दृष्टि समायोजन में कठिनाई होना, तेज रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुषिया गोला दिखाई देना, आँख व चेहरे में दर्द, उल्टी की शिकायत होना ग्लूकोमा का लक्षण हैं।

सीएचओ द्वारा सभी 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से वर्ष में एक बार अनिवार्य रूप से आखों की जाँच करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्लूकोमा की पूर्व पहचान कर समय पर उपचार करने से दृष्टि को बचाया जा सकता है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० विमल सिंह गुसाईं ने कहा कि नेत्र संबंधी विकारों से संबंधित जाँच एवं उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। साथ ही बताया कि नेत्र विकार व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सलाह के लिए निःशुल्क हेल्प लाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है व ऑन लाइन ओपीडी सेवा मेंदरममअंदपवचकण्पद पर पंजीकरण कर घर बैठे चिकित्सक से स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *