Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डचमोली

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुआ विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली

चारों तरफ बिछीं बर्फ की सफेद चादर

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2023, बुधवार, चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है।

औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़कों पर बर्फ जमने से यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लगातार बर्फबारी से अब घरों पर भी बर्फ जम गई है। वहीं रिजॉर्ट भी अब पर्यटकों के आगमन के लिए तैयार हैं। औली की चोटियों से लेकर मैदानी इलाके में बर्फबारी से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। औली की सुंदरता को देखने के लिए अब धीरे-धीरे पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

बर्फबारी में बढ़ जाती है औली की सुंदरता

औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्रापत है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पसंद रहती है। बर्फबारी के सीजन में ये औली पर्यटकों की पहली पसंदीदा जगह है।

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार औली

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार है। यहां देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!