Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
सम्पादकीय

चुनाव के सीजन में विश्व कप क्रिकेट

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 अक्टूबर 2023, देहरादून। भारत में चुनावों का सीजन शुरू होने वाला है। चुनाव आयोग किसी भी समय 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। उससे पहले अक्टूबर-नवंबर में 5 राज्यों के चुनाव होंगे और चुनावों के बीच विश्व कप क्रिकेट के मुकाबले चल रहे होंगे। हालांकि चुनावी राज्यों में सिर्फ तेलंगाना के हैदराबाद में मैच रखे गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश में कोई मैच नहीं खेला जाना है। फिर भी विश्व कप क्रिकेट मुकाबले का आयोजन बड़े राजनीतिक महत्व का होने वाला है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की विश्वगुरू की इमेज को और मजबूत किया जाएगा।

4 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम में विश्व कप मुकाबले का आगाज होना है। बताया जा रहा है कि भारतीय सभ्यता और परंपराओं के मुताबिक स्टेडियम और पूरे शहर को सजाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा है। लेकिन जानकार सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम को ग्रैंड बनाने के लिए सारी तैयारी हो रही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे ? यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसे प्रधानमंत्री का नाम दिया गया है। अगर चार अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मौजूद रहते हैं और सभी 10 देशों के कप्तानों के साथ उनके वीडियो और तस्वीरें जारी होती हैं तो सोचें कैसा असर होगा? अगले दिन यानी 5 अक्टूबर 2023 को पहला मैच होगा। उस दिन पहली पहली गेंद फेंके जाते समय भी सरकार के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी हो सकती है।

विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को होने वाला है और वह भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। बताया जा रहा है कि फाइनल मैच देखने के लिए ब्रिटेन के प्रधानंमत्री ऋषि सुनक भारत आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा में वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को विश्व कप मैच देखने के लिए भारत आने का न्योता दिया था। सो, अल्बनीज भी भारत के दौरे पर आ सकते हैं। सोचें, साल के अंत में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत आते हैं और उसके बाद नए साल के पहले महीने में यानी जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति सहित क्वाड के चार देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत की यात्रा पर आते हैं और जो बाइडेन गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनते हैं तो उसका कैसा मैसेज बनेगा?

भारतीय दर्शकों के लिए क्रिकेट के विश्व कप का मतलब होता है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला। अब तक विश्व कप में भारत पाकिस्तान को हराता आया है। इस बार भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर 2023 को है और हैरानी नहीं है कि वह भी क्रिकेट की नई राजधानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। उद्घाटन समारोह, भारत-पाकिस्तान मैच और फाइनल मैच का मौका राजनीति को साधने वाला साबित हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!