Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

वर्कलोड ने बढ़ा दिया है मेंटल स्ट्रेस तो इस फॉर्मूले पर करें अमल, दूर हो जायेगी हर टेंशन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 जुलाई 2023, देहरादून। वर्कलोड का बढ़ता प्रेशर तनाव बढ़ाने का काम कर रहा है। कई बार काम के चक्कर में हम खुद को ही भूल जाते हैं। इससे काम भी सही तरह नहीं हो पाता है। जिसका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर भी देखने को मिलता है। साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक, ग्रोथ और इंक्रीमेंट समेत कई कारणों से हम तनाव को खुद पर हावी कर लेते हैं। इससे अंदर गिल्ट, एंग्जाइटी, लॉस ऑफ सेल्फ रिस्पेक्ट और अपने से ही नाराजगी हो जाती है. कई बार खुद का आंकलना करना भी इसकी वजह हो सकती है। जिससे कोई भी खुद को इनसिक्योर समझ लेता है। ऐसे में खुद को इससे बाहर लाने के लिए लाइफ में कुछ बातों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं…

नींद से समझौता न करें
दिनभर काम करने के बाद नींद भी भरपूर होनी चाहिए. यह आपकी मेंटल हेल्थ समेत ओवरऑल हेल्थ के लिए इंपॉर्टेंट होती है। नींद और मानसिक सेहत एक-दूसरे से जुड़े हैं। अगर नींद पूरी न हो तो मूड स्विंग, गुस्सा, उदासी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, 7 घंटे से कम नींद दिमाग की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसलिए बिना पूरी नींद लिए स्क्रीन से दूरी बनाए रखें। सोने और उठने का एक प्रॉपर समय बनाएं।

एक्सरसाइज से करें दोस्ती
चाहे घर या ऑफिस…कहीं भी कुछ देर ही सही एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। लगातार काम करने से पीठ, कंधों, कमर औऱ गर्दन पर उसका असर पड़ता है। ऐसे में एक्सरसाइज से दोस्ती शरीर को दर्द और ऐंठन से राहत दे सकती है। सिंपल मूव्स के जरिए आप बॉडी को रिलैक्स बना सकते हैं। एक घंटे बैठने के बाद कुछ देर जरूर टहलें।

कम से कम फोन चलाएं
दिनभर फोन में लगे रहना भी मेंटल समस्या को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए सिर्फ बहुत इंपॉपर्टेंट कॉल्स ही एक्सेप्ट करें। रात को सोने से पहले अगर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे मेलाटॉनिन हार्मोन प्रभावित होता है, जिसका सीधा कनेक्शन नींद से है। अगर सुबह उठते ही फोन देखने लगते हैं तो इससे अलर्टनेस और मूड बूस्टिंग नहीं हो पाता है।

खुद के लिए ना कहना भी जरूरी
अगर ओवर बर्डन फील हो रहा है तो वर्कलोड से बचने की कोशिश करें। मेंटली तौर पर टायर्ड होने से काम पर फोकस नहीं हो पाएगा। ऐसे में खुद का ख्याल जरूरी हो जाता है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ना कहना भी सीख लेना चाहिए। काम के दौरान थकान फील होने पर दूसरे प्रोजेक्ट्स को हाथ में न लें और खुद को कुछ समय रिलैक्स करने के लिए ब्रेक लें।

दिमाग फ्रेश रखने रेगुलर ब्रेक्स  भी जरूरी
लगातार एक जगह ही काम करने की बजाय उनकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर होती है, जो काम से ब्रेक लेकर खुद पर भी समय देते हैं। इससे दिमाग फ्रेश होता है और नए आइडियाज आते हैं। इसलिए कुछ देर काम करने के बाद कॉफी ब्रेक जरूरी होता है। कुछ समय कलीग्स से बातचीत में भी बिताएं। कम्युनिकेशन गैप खत्म होने से कई तरह की समस्याएं आती हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *