Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्‍तराखंड में शिक्षकों की आवासीय परेशानी दूर करने के लिए बनेगी कार्य-योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों के नजदीक ही शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा विभाग शिक्षकों की आवासीय परेशानी को दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा। इसे नए शैक्षिक सत्र से क्रियान्वित करने के संकेत हैं।

प्रदेश में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सरकारी विद्यालयों की संख्या करीब 17 हजार है। इनमें से बड़ी संख्या में विद्यालय दूरस्थ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या आवासीय है। इस वजह से दूरदराज में तैनाती क लेकर शिक्षकों में हिचक बनी रहती है। इसी वजह विद्यालयों शिक्षकों की उपस्थिति का मसला हमेशा राजनीतिक मुद्दा बना रहता है। पर्वतीय व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या लगातार घटने के बाद सरप्लस शिक्षकों की सस्या भी खड़ी हो चुकी है।

सरप्लस शिक्षकों को अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में समायोजित किया जाना है। साथ ही एक ही परिसर में चल रहे कई विद्यालयों का विलीनीकरण भी किया जाना है। आवासीय परेशानी के चलते इन कार्यों में भी अड़ंगा लग रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या को देखते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। ऐसा होने पर विद्यालयों के एकीकरण की समस्या का भी निदान संभव होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश को देखते हुए विभाग की ओर से आवासीय व्यवस्था को लेकर मंथन किया जा रहा है। हालांकि, यह भी तय है कि विद्यालयों के समीप आवासीय भवन बनाने में भी भूमि की उपलब्धता और वित्तीय संकट का पेच है। इसे देखते हुए विभाग बीच का रास्ता तलाश करने में जुटा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विभाग को कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!