Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
खेल-जगत

महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला कल 

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण नॉकआउट स्टेज पर पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है जबकि सभी को दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। यह मैच गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम दिल्ली के खिलाफ 15 मार्च को फाइनल खेलेगी।

मुंबई का गुजरात पर पलड़ा भारी
एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई ने सोमवार को इसी मैदान पर लीग चरण के मैच में गुजरात को नौ रन से हराया था। इस मैच में हरमनप्रीत ने 33 गेंद पर 54 रन की तूफानी पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव करने की संभावना नहीं है।

हीली मैथ्यूज ने उन्हें अच्छी शुरुआत दी है और साथ ही अपनी ऑफ स्पिन से विरोधी टीम को परेशान भी किया है। वेस्टइंडीज की इस ऑलराउंडर ने गुजरात के खिलाफ लीग चरण के दोनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और वह फिर से मैच विजेता बन सकती है। गुजरात के खिलाफ पिछले दोनों मैच में उन्होंने तीन-तीन विकेट लिए।

सिवर ब्रंट ने किया प्रभावित
मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी में नेट सिवर-ब्रंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आठ मैच में 416 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज है। गुजरात के गेंदबाजों को उन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी अच्छा योगदान दिया है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत इस सत्र में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन गुजरात के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में अर्धशतक बनाने से उनका मनोबल बढ़ा होगा।

गुजरात के लिए जीतना होगी बड़ी चुनौती
गुजरात जाएंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर इस बात को अच्छी तरह से समझती हैं कि मुंबई को हराना आसान नहीं होगा और उसके लिए उनके खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। गार्डनर के लिए यह सत्र अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। इसके बावजूद वह 235 रन बनाने में सफल रही। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाई थी और अब उन पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी में हरलीन देओल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में अच्छी पारियां खेलकर अपनी टीम को इस मुकाम पर पंहुचाने में अहम भूमिका निभाई है।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शबनम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमालिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, एस. कीर्तन, अमेलिया कर, अक्षिता माहेश्वरी, हीली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट सिवर-ब्रंट, परुनिका सिसोदिया, क्लो ट्राईटन।

गुजरात जाएंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, मन्नत कश्यप, फीबी लीचफील्ड, मेघना सिंह, बेथ मूनी, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, सायली सतघरे, शबनम शकील, सिमरन शेख, लाउरा वोल्वार्ड्ट।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!