Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महिला हेल्पलाइन का होगा कायाकल्प, तीन नए काउंसलिंग रूम और बच्चों के लिए किड्स रूम बनाया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2020, मंगलवार, देहरादून। महिला हेल्पलाइन में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं और उनके बच्चों की परेशानी को देखते हुए डीआइजी ने हेल्पलाइन का कायाकल्प करने के निर्देश दिए हैं। अब यहां तीन नए काउंसलिंग रूम और बच्चों के लिए किड्स रूम बनाया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन को 10 लाख रुपये की धनराशि जारी की जाएगी।

लॉकडाउन के बाद महिला हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। फिलहाल हर रोज हेल्पलाइन में 25 से 30 मामलों की सुनवाई हो रही है। सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए इससे दोगुनी संख्या में वादी और प्रतिवादी पक्ष से लोग भी रोजाना हेल्पलाइन पहुंचते हैं। जिनके बैठने के लिए हेल्पलाइन में अभी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा काउंसलिंग रूम कम होने के कारण महिलाओं को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए भी यहां पर्याप्त जगह नहीं है।

[box type=”shadow” ]डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन में काफी शिकायतें आ रही हैं, लेकिन वहां बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसी बात को देखते हुए महिला हेल्पलाइन में व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 10 लाख रुपये की लागत से काउंसिलिंग रूम और किड्स रूम तैयार किए जाएंगे।[/box]

[box type=”shadow” ]महिला हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी और सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए डीआइजी को पत्र लिखा था, जिसका संज्ञान लेते हुए डीआइजी ने नोडल अधिकारी को हेल्पलाइन में सुनवाई के अनुकूल वातावरण बनाने के साथ पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, प्रिंटर, कुर्सी-मेज उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। डीआइजी ने नोडल अधिकारी से यह भी कहा है कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनकी तुरंत काउंसलिंग की जाए। अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!