Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को महिला आयोग ने किया सम्मानित

दून विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वरचित व स्व लिखित नाटक 'मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया' डॉक्टर टेसी थॉमस का मंचन किया

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० सुरेखा डंगवाल

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० सुरेखा डंगवाल : डॉ० सुरेखा डंगवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 18 मार्च 2023, देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के द्वारा आयोजित #अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय कुलपति डॉ० सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना, पूर्व विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट व महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल व उपाध्यक्ष ज्योति साह, सायरा बानो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कार्यक्रम में पहुँचे सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ व उत्तराखंड की पहचान गौरा देवी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम में पहुँची विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० सुरेखा डंगवाल ने कहा कि जहाँ-जहाँ महिलाओं ने नेतृत्व किया वहाँ-वहाँ विजय पताका फहराई है। आज हमें अपनी ताकत को पहचान कर देश की सामाजिकता और आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिलाओं को आज विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की महिला स्वतंत्रता की परिभाषा को पश्चिम की सभ्यता के आधार पर देखती है। जहाँ महिला को केवल एक वस्तु समझा जाता है। और अगर बात भारत की करे तो यहाँ महिला को देवी समझा जाता है हमें आज आवश्यकता है कि अपने संस्कारों और सभ्यता को भी पहचानें। उन्होंने कहा कि पश्चिम में जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे उनकी इज्जत घट जाती है और भारत मे जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे महिलाओं का सम्मान और इज्जत बढ़ती है उन्हें घर में सबसे ऊँचा दर्जा दिया जाता है।

वहीं कार्यक्रम में पहुँची विशिष्ट अतिथि डॉ० गीता खन्ना ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें शुभकामनायें दी। विशिष्ट अतिथि महेंद्र भट्ट ने भी राज्य महिला आयोग के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाए हमारी संस्कृति की धरोहर है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलायें समाज के हर पहलू में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे आ रही है। आज सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें ला रही है। जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक है। महिला आयोग आज नई ऊँचाइयों को छू रहा है ।

महिला आयोग द्वारा नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कर कर रही लगभग 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाओं, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दून विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वरचित व स्व लिखित नाटक ‘मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया’ डॉक्टर टेसी थॉमस का मंचन किया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य, जेंडर समानता एवं महिलाओं की टेक्नोलॉजी तक पहुँच थीम पर आधारित था।

प्रस्तुति के द्वारा उन्होंने डॉक्टर टेसी थॉमस के पूरी जीवन का वर्णन किया। उन्होंने संक्षिप्त में उपस्थित जनों को जानकारी दी कि कैसे बचपन से टेसी का रॉकेट साइंस की ओर रुझान ओर उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया की उपाधि दिलाई।
उन्होंने बहुत सुंदर तरीके से महिलाओं को प्रेरणा देने के संदर्भ मे एक नये नाम से अवगत करवाया।

इसके उपरान्त डीएवी कॉलेज की छात्रा कनिका द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नृत्य व सांस्कृतिक विभाग की टीम द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता व मीनाक्षी मैठाणी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश कोठारी, नीरू देवी, मधु भट्ट, साधना शर्मा, इंदुबाला, रजनी कुकरेती, सरिता गौड़, अनुराधा वालिया, माधवी गुप्ता व विभिन्न ग्राम प्रधान- पूनम चौहान, पूजा पाल, सुमन ज्याला, प्रेमलता नंदन सहित महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग से DPO मोहित चौधरी, CDPO तरुणा चमोला, शिखा कण्डवाल अंजना गुप्ता, मीना बिष्ट, एसआई संगीता नौटियाल, दयाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!