Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
उत्तराखण्ड

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नारी पुनर्वास केंद्र में आवागमन व वाहन की आवश्यकता पर आयोग अध्यक्ष गंभीर, महिलाओं की सुविधा हेतु निदेशक को दिए आवश्यक निर्देश

​कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोटद्वार के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जन जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में कार्यक्रम के उपरांत, आयोग की अध्यक्ष सीधे नारी पुनर्वास केंद्र कोटद्वार पहुँचीं और वहाँ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जाकर पुनर्वास केंद्र की सुरक्षा, खान-पान और आवास संबंधी व्यवस्थाओं को देखा और पूरा जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पाया कि केंद्र में वर्तमान में कुल 7 महिलाएं और युवतियां रह रही हैं। केंद्र की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि यहाँ रह रही युवतियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इससे पूर्व यहाँ आश्रित रहीं युवतियों में से एक मेधावी युवती उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए बी.टेक (B.Tech) की पढ़ाई करने के लिए यहाँ से जा चुकी है, जो कि केंद्र के सकारात्मक माहौल को दर्शाता है।

​इसी दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं और युवतियों ने अध्यक्ष के सम्मुख अपनी व्यावहारिक समस्याओं को रखा। उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय और कॉलेज दूर होने के कारण उन्हें आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, केंद्र में रह रही गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यकता के समय अस्पताल ले जाने व वापस लाने के लिए भी सुरक्षित वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

​युवतियों की सुविधा और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता से चिंता करते हुए अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने निरीक्षण स्थल से ही निदेशक, आई.सी.डी.एस. बी एल राणा को दूरभाष पर इस स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आवश्यकता अनुसार महिलाओं की चिंता करते हुए निर्देश दिए कि नारी पुनर्वास केंद्र की महिलाओं की सुविधा और चिकित्सा आवश्यकताओं के मद्देनजर यहाँ एक समर्पित वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस विषय को प्राथमिकता पर लेते हुए केंद्र के निरीक्षण रजिस्टर में भी अपनी आवश्यक टिप्पणियां और निर्देश दर्ज किए।

​इस निरीक्षण के दौरान विभाग की प्रशासनिक अधिकारी विजयलक्ष्मी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी व सुपरवाइजर उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने केंद्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे यहाँ आश्रित महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, खान-पान और स्वास्थ्य प्रबंधन का पूरा ध्यान रखें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!