Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में महिलाओं को आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा का मिलेगा मौका

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। राज्य की महिलाओं को रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया। इसमें उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की रात 12:00 बजे से 31 अगस्त की रात 12:00 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर नि:शुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी। इसके लिए कंडक्टरों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है। उन्होंने 30 अगस्त से एक सितंबर तक बस स्टेशन पर यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन करने, कार्यशालाओं में बसों में तकनीकी कार्यों, साफ-सफाई, धुलाई अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। इस अवधि में बसों के मजबूत संचालन के लिए ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी कर्मचारी, ट्रैफिक साइड कर्मचारी, सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रवर्तन की टीमों को भी मुस्तैद करने को कहा।

परिवहन निगम में काम करने वाले विशेष श्रेणी के ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी संवर्ग, संविदा ड्राइवर, कंडक्टरों को रक्षाबंधन पर अग्रिम वेतन की सुविधा दी जाएगी। वह दो हजार रुपये तक अग्रिम वेतन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इस महीने होने वाले अग्रिम भुगतान की कटौती निगम सितंबर के वेतन से करेगा। वित्त नियंत्रक डॉ. तंजीम अली ने ये निर्देश जारी किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!