Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण ले चुकीं महिला होमगार्ड्स को किया सम्मानित

अपर मुख्य सचिव ने फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 40 महिला होमगार्ड्स को प्रमाण पत्र दिए

केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दिया गया पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023, देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड में पहली बार महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को पिस्तौल व फायरिंग का प्रशिक्षण लेने वाली 40 महिला स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नवरात्रों के दौरान महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। गौरतलब है कि केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक फायरिंग अभ्यास कराया गया।

जनपद हरिद्वार की होमगार्ड वर्तिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शगुफ्ता व तृतीय स्थान पर 2203 सोनिया रही। राज्य गठन के बाद पहली बार देहरादून, हरिद्वार टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के 335 महिला एवं पुरुष जवानों का एसएलआर से प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास कराया गया है। इसी के तहत 50 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को 9 एमएम पिस्टल चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों ने गार्ड सलामी दी। अपर मुख्य सचिव ने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन किया गया। अनआर्म्ड कोम्बैट में 29 पुरुष व महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। एन आर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण आइटीबीपी से रिटायर्ड निरीक्षक पृथ्वी पाल द्वारा दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया। कॉफी टेबल बुक का नाम रिफ्लेक्शंस रखा गया है। इसके अलावा, डिप्टी गवर्नर जनरल होमगार्ड राजीव बलूनी ने प्रशिक्षण के संबंध में वीडियो प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

कमांडर जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने कहा कि प्रथम चरण में पांच जनपदों टिहरी,उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली एवं बागेश्वर में 160 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती संपन्न कराई जा चुकी है। इनका प्रशिक्षण अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने मस्का बाजा बैंड हेल्प डेस्क का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए पहल ऐप बनाया। कहा कि, होमगार्ड स्वयंसेवक चार धाम,यातायात चुनाव आदि महत्वपूर्ण ड्यूटी को कुशलता पूर्वक निभा रहे हैं। कार्यक्रम में महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में फीडबैक भी दिए। इस मौके पर कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स केवल खुराना ने अपर मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स अमिताभ श्रीवास्तव, एवं राजीव बलूनी, जिला कमांडेंट देहरादून, राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड चमोली, श्यामेंद्र एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक व होमगार्ड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!