Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की विभागीय सचिव, अधिकारियों और आँगनबाड़ी संगठनों के साथ समीक्षा बैठक

➲ टेक होम राशन में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री ने दिए जाँच के निर्देश, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

➲ आँगनबाड़ी बहनों ने जताया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार व धन्यवाद

➲ बैठक में आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को पूर्ण करने,भवन किराया, मोबाइल रिचार्ज, समिति में टेक होम राशन योजना की राशि सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में की गई चर्चा

➲ जिन आँगनबाड़ी कार्यकार्तियों को नहीं मिला मानदेय उन्हें लेकर डीपीओ से रिपोर्ट तलब करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

➲ विभाग द्वारा केंद्र सरकार से आँगनबाड़ी बहनो के लिए की गई है 18 हजार मोबाइल फ़ोन की माँग : रेखा आर्या

➲ 2254 मिनी आँगनबाड़ी केन्द्रों को उच्चीकरण करने हेतु भारत सरकार को भेजा जा रहा प्रस्ताव : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवंबर 2022, गुरुवार, देहरादून। आज विधानसभा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के सम्बन्ध में विभागीय सचिव, अधिकारियों और आँगनबाड़ी संगठनों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय, मिनी आँगनबाड़ी केन्द्रो को पूर्ण करने, भवन किराया, मोबाइल रिचार्ज, समिति में टेक होम राशन योजना की राशि सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया गया कि आँगनबाड़ी केन्द्रों के भवन का किराया राशि जो कि 3 करोड़ 81लाख रूपये की है वह सभी जनपदों को भेजी जा चुकी है, साथ ही टेक होम राशन की धनराशि जो कि लगभग 49 करोड़ रूपये की है वह भी सभी जनपदों को भेजी जा चुकी है। वर्तमान में 2022-23 की जो धनराशि लंबित है इसके लिए शासन से बजट की माँग की गई है। वहीं मोबाइल रिचार्ज हेतु सभी जनपदों को मार्च 2023 तक की राशि भेजी जा चुकी है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आँगनबाड़ी बहनों द्वारा उन्हें बताया गया कि उनसे अन्य विभागों के कार्यों को भी कराया जा रहा है जिसका कि उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है इस संबंध में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को डीपीओ से रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं उनके लिए विभाग द्वारा करीब 18 हजार फोनों की माँग भारत सरकार से की गई है। साथ ही 2254 मिनी आँगनबाड़ी केन्द्रों को उच्चीकरण करने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा जिससे की आँगनबाड़ी बहनो को कार्य करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा टेक होम राशन में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ऐसे समूहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जाँच के आदेश भी अधिकारियो को दिए।
वहीं विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि टेक होम राशन जो कि माता समिति द्वारा खरीदी जा रही है उसकी राशि समिति के खाते में उपलब्ध नहीं हो पाती है ऐसी स्थिति में समिति द्वारा समय पर भुगतान कर दिया जाये इसके निर्देश भी आज की बैठक में अधिकारियो को दिए गए।

पोषण ट्रेकर मोबाइल ऐप को और अधिक बेहतर किया जा रहा है और उसमे आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है साथ ही पूरे वर्ष की रिचार्ज धनराशि को एकमुश्त दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि आँगनवाड़ी बहनों के हितों को लेकर विभाग गंभीर है, उन्हें समय पर मानदेय मिले इसे लेकर भी इस बार पहली बार दीवाली से पूर्व सभी बहनों को अक्टूबर माह का मानदेय पूर्व में ही दे दिया गया है। आगे भी विभाग और उनकी कोशिश रहेगी कि आँगनबाड़ी बहनों के लिए हर संभव बेहतर प्रयास किये जायेंगे।इस दौरान आँगनवाड़ी बहनों को दिवाली पर अक्टूबर माह का दिए गए मानदेय को लेकर सभी ने कैबिनेट मंत्री का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल, उपनिदेशक एस.के. सिंह, DPO अखिलेश मिश्र व आँगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!