Breaking News :
>>उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम>>सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी>>संघर्ष और समर्पण की सीख देता है खेल : रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समस्त पत्रकार बंधुओं को दी शुभकामनाएं>>गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम>>भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना>>आवास सचिव ने रुद्रपुर में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण>>नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून को आयोजित होगी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’>>राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर>>देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश>>शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक>>क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे सीरीज>>प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज>>खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए : मुख्य सचिव>>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने>>ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF ने शव किया बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 नवम्बर 2023, उत्तरकाशी। देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात्रि होने पर भी घर नही लौटी है। उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।

उक्त महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतका का विवरण:- अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र-30 वर्ष, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी

SDRF टीम का विवरण

  1. HC दुर्गेश रतूडी
  2.  HC प्रदीप पंवार
  3.  का. जसवेंद्र सिंह
  4. का. संदीप मिश्रा
  5.  का. श्रीकांत सिंह
  6.  इले. जीवन सिंह
  7.  टेक. सुलेमान त्यागी
  8.  उप.चा. अशोक कुमार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!