Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

वोकल फॉर लोकल के साथ देहरादून के शहर में जगमगायेंगे समूह के दीपक

समूह की महिलाओं के हाथों बनी मोमबत्तियों से रोशन होगी दिवाली

आपदा ने दिए जख्म और अंधेरे को समूह की महिलाओं ने दिया उजाला

दुर्गा और लक्ष्मी समूह की ग्रामीण महिलाओं ने अभी तक हजार पैकेट तैयार किये

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025, देहरादून। दीपावली पर्व यानी दियो का पर्व जो कि लोगों के जिंदगी में उजाला लेकर आता है इसका सटीक उदाहरण राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा के आपदाग्रस्त क्षेत्र में देखने को मिला है। यूँ तो आपदा ने पिछले महीने सहस्त्रधारा को कई जख्म दिए लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता को भी बल मिला है।

देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सरोना की ग्राम पंचायत धनौला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ते हुए उनके द्वारा बनाई गई तमाम सजावटी व आकर्षित मोमबत्तियाँ से इस दिवाली राजधानी देहरादून के सभी घरों को रोशन करेगी।

एक महीने पहले ही आपदा की चपेट में आए सहस्त्रधारा के कई गाँववासियों के जख्म और अंधेरे को उजाला देने का काम ग्रामीण महिलायें कर रही हैं। जिससे कि वें स्वदेशी सामान को बढ़ावा दे रही हैं, साथ ही चाइना सहित विदेशी सामानों का बायकाट भी हो रहा है। दुर्गा और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की सजावटी मामबत्तियाँ बाजार में उचित मूल्य पर बेची जा रही हैं जिससे समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दुर्गा और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने मिलकर पहले मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लिया उसके बाद एनआरएलएम की मदद से समूह की महिलाओं ने दीपावली के पर्व से पहले दीपक और मोमबत्ती तैयार की है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कौशल्या नेगी

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कौशल्या नेगी ने बताया कि अभी तक उन्होंने एक हजार पैकेट बनाकर तैयार कर दिए हैं। होम डिलीवरी के साथ तमाम शहरों की दुकानों में उचित दामों पर बेच भी रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पैकेट में 6 से 8 मोमबत्तियाँ उपलब्ध हैं। प्रत्येक मोमबत्ती का पीस 15 से 35 रुपए तक है जिसकी लागत उन्हें 10 से 20 रुपए आ रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से समूह की महिलाओं को सालाना 7 फीसदी की दर में 1.5 लाख रुपए का सीसीएल यानी कि (कैश क्रेडिट लिमिट) दी गई और 1 फीसदी ब्याज में 75000 का कमेटी इन्वेस्टमेंट फंड दिया गया। इसी के साथ महिलाओं ने समूह से 10000 का रिवाल्विंग फंड का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि मोमबत्ती बनाने के प्रशिक्षण के साथ विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का महत्व, उद्यमिता विकास, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण, बाजार एवं ग्राहक प्रबंधन, डिजिटल बैंकिग आदि की जानकारी भी दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वोकल फॉर लोकल की मुहिम से न केवल महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है बल्कि लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं, जहाँ इन दोनों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सजावटी व डिजाइन भरी मोमबत्ती 1.5 लाख से अधिक की आमदनी कर अपने आप को लखपति दीदी साबित करके दिखाया है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का भी आभार प्रकट किया है।

मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह

मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने बताया कि जनपद देहरादून की स्वयं सहायता समूह की महिलायें दिवाली पर्व को लेकर तमाम सजावटी सामान बना रही है। उन्होंने बताया कि रायपुर ब्लॉक की दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मटके के दीपक और डिजाइन भरी मामबत्तियाँ मार्केट में अच्छी कीमत पर बिक रही हैं साथ ही उन्हें शहर के तमाम स्टालों में उनकी बिक्री अच्छे से हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!