Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देशधार्मिक

2020 के सावन की शुरूआत सोमवार के साथ, सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे श्रद्धालु

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2020, सोमवार। 2020 के सावन के शुरूआत सोमवार के साथ हुई है। इस बार समझा जा रहा था कि कोरोना महामारी के कारण लोग मंदिरों में कम ही जाएंगे, हालांकि, समाचार एजेंसी एएनआइ ने कई जगहों की तस्वीरें साझी की हैं, जिनमें श्रद्धालु अच्छी खासी संख्या में मंदिरों में पहुंचे हैं। बता दें कि शिव को प्रिय श्रावण मास 300 साल बाद दुर्लभ संयोग में आ रहा है। सोमवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुरू हो रहे श्रावण का समापन तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर सोमवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र की साक्षी में ही होगा। एक माह में पांच सोमवार, दो शनि प्रदोष और हरियाली सोमवती अमावस्या का आना अपने आप में अद्वितीय है। ज्योतिषियों के अनुसार श्रावण मास में ग्रह, नक्षत्र व तिथियों का ऐसा विशिष्ट संयोग बीती तीन सदी में नहीं बना है।

इस अवसर पर पहले दिन जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए जलाभिषेक के लिए शिवमंदिरों पर जुट रहे हैं। आइय तस्वीरों से देखते हैं, किस मंदिर में श्रद्धालु बाबा का आर्शिवाद प्राप्त कर रहे हैं और इस दौरान क्या सुरक्षा के इंतजाम हैं?

  • झारखंड: रांची में पहाड़ी मंदिर के द्वार पर भक्त बाहर से ही प्रार्थना कर रहे हैं, जो ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को बंद है। बता दें कि यहां राज्य सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
  • हरियाणा: भक्तों द्वारा ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को पंचकुला में साकेत शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही है। शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया है।
  • पंजाब: भक्त ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को अमृतसर के शिवाला भैयन मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।
  • वाराणसी: भक्त गंगा नदी में पवित्र स्नान करते हैं और ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करते हैं।
  • गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को मानसरोवर मंदिर में जलाभिषेक किया।
  • मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को पूजा की जा रही है। VIDEO
  • दिल्ली: ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करते दिखते हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यहां थर्मामीटर गन के साथ भक्तों के तापमान की भी जांच की जा रही है।
  • वाराणसी: ‘सावन’ महीने के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। यहां पुलिस भी मौजूद है और लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *