Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट पूर्ण विधि-विधान व अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, गोपेश्वर। श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट सोमवार को पूर्ण विधि-विधान एवं अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सोमवार दोपहर 1:30 बजे बैंड की मधुर धुन व पंच प्यारों की अगुवाई में कपाट बंद किए गए।

इस अवसर पर लगभग 1500 से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने की इस अलौकिक बेला के साक्षी बने। वहीं अत्यधिक बारिश एवं बर्फबारी के बीच पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा पवित्र निशान साहिब एवं कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद सभी यात्रियों को सकुशल गोविन्दघाट लाया गया।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद किए गए। सोमवार को विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद हुए।

इस बार 1.89 लाख श्रद्धालुओं हेमकुंड साहिब में मत्‍था टेका

हेमकुंड साहिब में पिछले दो दिन से बर्फबारी हो रही है। आज सोमवार की सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई। इसके बावजूद 1500 से अधिक श्रद्धालु कपाटबंदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुले थे। इस बार 1.89 लाख श्रद्धालुओं हेमकुंड साहिब में मत्‍था टेका।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों ने सोमवार तड़के चार बजे घांघरिया से सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान किया। उनकी मदद के लिए 418-स्वतंत्र ब्रिगेड के कैप्टन अनमोल प्रीत सिंह के नेतृत्व में सेना के 25 जवान भी साथ में चले।

कपाटबंदी के उत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली से जनक सिंह, करनाल से अमरीक सिंह व जालंधर से भगत सिंह के नेतृत्व में जत्थे भी पहुंचे। उत्सव को यादगार बनाने के लिए मोगा से पूर्व फौजियों का बैंड भी पहुंचा। कपाटबंदी के दौरान निशान साहेब से जोड़े भी बदले गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!