Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

माँ डाट काली का आर्शिवाद लेकर समर्थकों संग धर्मपुर सीट से निर्दलीय नामांकन करने पहुँचे वीर सिंह पंवार

भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल से है सीधा मुकाबला

“जनता का प्रत्याशी हूँ, जनता के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूँ, जनता ही जिताकर विधानसभा भेजेगी” : वीर सिंह पंवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड की हॉट विधानसभाओं में से एक धर्मपुर विधानसभा सीट पर इस बार सियासी महासंग्राम देखने को मिलेगा। इस सीट पर मुकाबला आमने-सामने का नहीं बल्कि त्रिकोणीय हैं। मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे वीर सिंह पंवार। यहाँ भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली को अपने ही पार्टी के तेजतर्रार नेताओं में शुमार रहे बीर सिंह पंवार से दो-दो हाथ करने होंगे। वीर सिंह पंवार के साथ जहाँ युवाओं-महिलाओं व बड़े बुर्जगों का साथ है। वहीं पिछले 5 साल में विकास कार्य न होने से विनोद चमोली के खिलाफ लोगों में खासा नाराजगी देखने मिल रही है। कांग्रेस विधायक दिनेश अग्रवाल के सक्रिय न होने के कारण वीर सिंह पंवार की राह आसान दिखाई दे रही है।

माँ डाट काली का आर्शिवाद लेकर दाख़िल किया नामांकन

वीर सिंह पंवार आज परिवार सहित डाट काली मंदिर पहुँचे। जहाँ पूर्ण विधि-विधान से माँ काली की पूजा अर्चना कर जीत का आर्शिवाद लिया। जिसके बाद समर्थकों के साथ नांमाकन करने पहुँचे। वीर सिंह पंवार ने नामांकन कर भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए वीर सिंह पंवार ने कहा धर्मपुर क्षेत्र से 3 बार कांग्रेस से विधायक रहे दिनेश अग्रवाल व 1 बार भाजपा विधायक रहे विनोद चमोली ने कोई विकास कार्य नहीं किये। जिसके आधार पर बीजेपी के द्वारा कराए गए सर्वे में मौजूदा विधायक बहुत पीछे थे, फिर भी पार्टी ने विधायक के दबाव में उन्हें ही प्रत्याशी बनाया है। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा और इसबार निर्दलीय के तौर पर हमें जनता का समर्थन मिलेगा।

पहाड़ी प्रजा मण्डल और युवाओं का है साथ

वीर सिंह पंवार पहाड़ी प्रजा मण्डल के अध्यक्ष हैं। धर्मपुर विधानसभा में लंबे समय से सक्रिय पंवार के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिलायें जुड़ी हुई हैं। पंवार राज्य गठन के बाद से अपनी विधानसभा में लगातार काम कर रहे थे। वीर सिंह पंवार का कहना है की उन्होंने 2017 में भी पार्टी से टिकट की मांग की थी और उस वक्त पार्टी ने विनोद चमोली को टिकट दे दिया, हमने कहा ठीक है और पार्टी ने जो फैसला किया है वो सर्वमान्य हैं। इस दौरान हमने पार्टी और विनोद चमोली के लिए मेहनत की और वो जीतकर आए। लेकिन वो जब से विधायक बने उन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ काम नही किया। आज हालत यह है की आम लोग उनसे बहुत परेशान हैं। साथ ही इस बार विधानसभा क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को पूरा यकीन था कि वीर सिंह पंवार को ही टिकट मिलेगा क्योंकि ग्राउंड रिपोर्ट भी यही कह रही थी। रिपोर्ट में साफ था पार्टी के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी कैंडिडेट वीर सिंह पंवार ही होंगे। लेकिन एक बार फिर से मेरा टिकट काट दिया गया। लेकिन मैं कहता हूँ कि “भाजपा से मुझे बैर नहीं, लेकिन विनोद चमोली तेरी खैर नहीं।” विधानसभा क्षेत्र की आम जनता चाहती थी की मैं चुनाव लड़ूँ और इसीलिए अब मैं निर्दलीय खड़ा हो रहा हूँ। जनता का प्रत्याशी हूँ जनता ही चुनाव जीताकर विधानसभा भेजेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!