Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्ड

प्रदेश में 65 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 424 से पार

उत्तराखंड में 65 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 424 हो गया। इस बीच, 21 मरीज स्वस्थ भी हो गए। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 81 हो गई है। वर्तमान में 336 एक्टिव केस हैं। इनमें ज्यादातर हालिया दिनों में उत्तराखंड लौटे प्रवासी हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा चार कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत भी हो चुकी है।

तीन दिन के अंतराल में दो सौ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस दरिम्यान राज्य के नौ पर्वतीय जनपदों में भी मरीजों का सैकड़ा पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 794 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 65 केस पॉजिटिव हैं।

टिहरी जिले में सर्वाधिक 19 और संक्रमित मिले हैं। यह सभी हाल ही में मुम्बई से लौटे हैं और संस्थागत क्वारंटाइन हैं। पिथौरागढ़ में 14 मामले आए हैं। इनमें 13 लोग बाहर से लौटे हैं। नैनीताल जिले में 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 9 रामनगर और एक शख्स कालाढूंगी का रहने वाला है। यह लोग 24 मई को रोडवेज की बस से दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे थे। हरिद्वार में नौ साल के एक बच्चे समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिनमें जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात एक नर्स में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

जनपद ऊधमसिंहनगर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ और चंपावत के रहने वाले यह दोनों युवक 21 मई को मुम्बई से हरिद्वार ट्रेन से और वहां से बस के जरिये रुद्रपुर पहुंचे थे। अल्मोड़ा में पॉजिटिव मिले तीन लोग 23 मई को ठाणो मुम्बई से ट्रेन के जरिये काठगोदाम और वहां से बस से अल्मोड़ा पहुंचे थे।

देहरादून में निरंजनपुर सब्जी मंडी का एक आढ़ती, एक मुनीम और निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। आढ़ती सेवला कलां क्षेत्र में रहने वाला है। कोरोना संक्रमित मेरठ 75 वर्षीय महिला शुगर की समस्या के चलते 24 मई से अस्पताल में भर्ती है। दून के तीनों मरीजों की जांच निजी लैब में हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। देर रात जारी एम्स की रिपोर्ट में दून के दो और मरीज सामने आए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!