Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
राजनैतिक-गतिविधियाँसम्पादकीय

चिराग की शर्त क्या भाजपा मानेगी ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान का भाव बढ़ाया है। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात की और गठबंधन में उनको औपचारिक रूप से शामिल करने के बारे में बात की। इस बातचीत के बीच चिराग ने मीडिया में कहा कि दो तीन और मीटिंग के बाद गठबंधन में शामिल होने का फैसला है। सवाल है कि जब उनको एनडीए में शामिल होना है तो फिर दो तीन और बैठकों की क्या जरूरत है? यह जरूरत इसलिए है क्योंकि चिराग पासवान बड़ी बड़ी शर्तें रख रहे हैं। वे अपने को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते रहे हैं और वे पिछले कुछ समय से भाजपा के लिए प्रचार भी कर रहे लेकिन उन्होंने गठबंधन में शामिल होने की कुछ शर्तें भाजपा के सामने रखी हैं।

बताया जा रहा है कि वे अपनी पार्टी के लिए लोकसभा की पांच सीटें मांग रहे हैं। उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान के साथ भाजपा ने सात सीटों का ही समझौता किया था। 2014 में उनको सात सीट मिली थी। 2019 में जब उनको छह सीट दी गई तो एक राज्यसभा की सीट दी गई थी। अब पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है। पर चिराग अपने को असली नेता मानते हुए पांच सीट मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनके चाचा को दो सीट मिले। दूसरी ओर भाजपा चिराग को तीन सीट देना चाहती है। इसके अलावा दो सीट पशुपति पारस को मिलेगी और उनके तीन सांसदों को भाजपा अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ा सकती है।

भाजपा को उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी की पार्टियों को भी टिकट देना है इसलिए लोजपा के दोनों धड़ों को सात टिकट देना मुश्किल है। चिराग की दूसरी शर्त केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाने की है। बताया जा रहा है कि भाजपा राज्यमंत्री बनाने को तैयार है। उनके चाचा पशुपति पारस कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा चिराग की एक शर्त यह भी है कि भाजपा किसी भी स्थिति में नीतीश कुमार को वापस गठबंधन में नहीं लेगी। ध्यान रहे पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग ने अपने उम्मीदवार उतार कर नीतीश को नुकसान पहुंचाया था और बाद में नीतीश ने उनको एनडीए से दूर रखा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!