Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की पहली परिचयात्मक बैठक होगी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, हरिद्वार। सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत ज्येष्ठ उप प्रमुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है।  

शपथ ग्रहण के दौरान बहादराबाद ब्लॉक सभागार में एसडीएम ने कहा कि चुने गए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने शक्तियों क प्रयोग करें। शपथ ग्रहण के इस अवसर पर बीडीओ मानस मित्तल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रानी, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना चौहान, नजमा, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सैनी, केसी शर्मा आदि मौजूद रहे। 

आज, मंगलवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान समेत सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में जनपद भर के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मेयर, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद और सभासद आमंत्रित किए गए हैं।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिमवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की पहली परिचयात्मक बैठक भी की जाएगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!