Breaking News :
>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

“सभी जनपदों में स्थित प्राचीन मंदिरों का हो व्यापक प्रचार प्रसार” : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

  • पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य के 13 जनपदों के डीटीडीओ के साथ वर्चुवल बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। राज्य में पर्यटन की रफ्तार को तेज करते हुए पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित प्राचीन मंदिरों का विवरण लेते हुए पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से उनके प्रचार एवं प्रसार पर व्यापक मंथन किया गया।

पर्यटन विभाग गढ़ीकैंट में अधिकारियों व 13 जिलों के डीटीडीओ के साथ वर्चुवल बैठक आयोजित कर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को सभी प्रचीन और ऐतिहासिक मंदिरों की जानकारी देना आवश्यक है, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में 13 जनपदों के डीटीडीओ ऑनलाईन उपस्थित हुए और अपने-अपने जनपदों स्थित प्राचीन मंदिरों का विवरण पर्यटन मंत्री के सम्मुख रखा।
बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आग्रह किया है कि वे फिल्म निर्माताओं को उत्तराखण्ड की चर्चित हस्तियों जैसे नैन सिंह रावत, अजीत डोभाल, थारू व बोक्सा जाति, राजा मालूसाई आदि के जीवन पर फिल्म का निर्माण करने के लिए भी प्रेरित करें।

[box type=”shadow” ]

बैठक में पर्यटन की दृष्टि से अल्मोड़ा में स्थित शिव मंदिर कपिलेश्वर व जागेश्वर, पिथौरागढ़ में पाताल भुवनेश्वर, बागेश्वर में बैजनाथ व बागनाथ, चम्पावत में कान्तेश्वर मंदिर, नैनीताल में भीमेश्वर मंदिर, ऊधमसिंह नगर में मोटेश्वर महादेव, टिहरी में कोटेश्वर महादेव मंदिर, रूद्रप्रयाग में पंच केदार, उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर, हरिद्वार में दक्ष प्रजापति मंदिर, चमोली में रूद्रनाथ शिव मंदिर व कल्पेश्वर शिव मंदिर, पौड़ी में क्यूंकालेश्वर मंदिर, नीलकण्ड, एकेश्वर मंदिर और देहरादून में लाखामण्डल स्थित शिव मंदिर, कुल 24 प्राचीन शिव मंदिरों को चिन्हित किया गया है।

वहीं विष्णु भगवान के मंदिरों में बद्रीनाथ मंदिर, छत्तरगुला द्वाराहाट अल्मोड़ा, राम मन्दिर नारायण काली, बद्रीनाथ अल्मोड़ा, विष्णु मंदिर कोटली गंगोलीहाट पिथौरागढ़, मूल नारायण बागेश्वर, नारायण कोटि रूद्रप्रयाग, नारायण शिला हरिद्वार, पंच बद्री चमोली, सत्य नारायण मंदिर देहरादून, रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग, उत्तरकाशी रघुनाथ गैलबनार, पौड़ी में वैष्व मंदिर समूह देवलगढ़, कुल 16 विष्णु मंदिरों को चिन्हित किया गया है।

प्राचीन नाग देवता मंदिरों में नागनाथ मंदिर चम्पावत, पिगली नाग मंदिर पाखू, बेड़ी नाग मंदिर बेरीनाग पिथौरागढ़, फेणी नाग देवता मंदिर, धौली नाग मंदिर बागेश्वर, कारकोटक नैनीताल, सेम मुखेम नाग मंदिर टिहरी, नागराज देवता मंदिर मसूरी देहरादून व डांडा नागराजा मंदिर पौड़ी को चिन्हित किया गया है।

नवगृह सर्किट में मानिला देवी व अल्मोड़ा के कटारमल स्थित सूर्य मंदिर, आदित्य सूर्य मंदिर रमक चम्पावत, नैनीताल में स्थित विश्व का एक मात्र प्राचीन मंदिर जहाँ गुरू बृहस्पति की पूजा की जाती है। उत्तरकाशी खर्शाली में शनि देव महाराज का प्राचीन मंदिर व पौड़ी में स्थित राहु मंदिर को चिन्हित किया गया।
अल्मोड़ा के चितई गोलज्यू व गैराण मंदिर, चम्पावत स्थित गोलू देवता व नैनीताल के घोड़ाखाल में स्थित गोलू मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से चिन्हित किया गया है।[/box]

बैठक में उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटकों की बढ़ोत्तरी के लिए सिखों के धार्मिक स्थलों, यहाँ के सिद्धपीठों, बुद्ध स्थलों व अल्मोड़ा के लखुडयार, पाताल रूद्रेश्वर आदि को चिन्हित करने के दिशा निर्देश दिये जिससे राज्य में पर्यटन को चार चाँद लगे।

बैठक के बाद पर्यटन मंत्री ने मौजूद सभी अधिकारियों व जिले के सभी डीटीडीओ को ईगास बुढ़ी दिपावली की शुभकामनाऐं दी।

बैठक के बाद पर्यटन सचिव ने जिले के सभी डीटीडीओ को दिशा निर्देश दिये कि अपने जिले के संबंधित सभी धार्मिक स्थलों का विवरण यथाशीघ्र दें।

बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, अपर सचिव सोनिका, संयुक्त निदेशक विवेक चैहान, उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार, रिसर्च अधिकारी एसएस सामंत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!