Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
स्वास्थ

सर्दियों में क्यों बढ़ रहा किडनी स्टोन का खतरा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 नवम्बर 2025, देहरादून। सर्दी का मौसम आते ही किडनी स्टोन के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी, गलत दिनचर्या और कुछ लाइफस्टाइल आदतें गुर्दे में पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण बन रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि लंबे समय तक बैठे रहना और बिना डॉक्टर सलाह के दवाएं लेना, यह सब मिलकर किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि किडनी स्टोन तब बनता है जब मूत्र में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट आपस में मिलकर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। यह स्थिति तब ज्यादा बनती है जब शरीर में पानी की कमी हो और किडनी उन्हें फ्लश आउट न कर पाए। इसीलिए सर्दियों में भी हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है।

पानी की कमी बनेगी रिस्क फैक्टर

सर्दियों में प्यास न लगने की वजह से लोग पानी कम पीते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मूत्र गाढ़ा होने पर कैल्शियम और ऑक्सालेट जैसे तत्व तेजी से क्रिस्टल बना सकते हैं और यही से पथरी की शुरुआत होती है।

लंबे समय तक बैठे रहना भी खतरनाक

वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठना भी पथरी की बड़ी वजह बन रहा है। लगातार बैठे रहने से कैल्शियम मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है और यह किडनी में जमा होने लगता है।

अपने आप दवाएं लेना बढ़ा रहा खतरा

बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन सप्लीमेंट्स या दवाएं लेना किडनी के लिए नुकसानदायक है। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक विटामिन C भी ऑक्सालेट बढ़ाकर स्टोन बनाने में योगदान कर सकता है।

कैसे बचें?

दिन में 7-8 गिलास पानी पिएं

नींबू पानी और नारियल पानी शामिल करें

ऑक्सालेट वाले फूड्स सीमित करें (जैसे पालक, चॉकलेट आदि)

रोज कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें

बिना सलाह दवा या सप्लीमेंट न लें

डॉक्टरों का कहना है — समय रहते सावधानियां अपनाई जाएं तो इस दर्दनाक समस्या को आसानी से रोका जा सकता है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!