Breaking News :
>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
स्वास्थ

सुबह उठते ही क्यों आती है उबासी और इसका ज्यादा आना किन बीमारियों की ओर करता है संकेत ?

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 10 फ़रवरी 2024, देहरादून। रोजमर्रा की जिंदगी में आप कई तरह की शारीरिक गतिविधीयों में लगे रहते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि वे शारीरिक गतिविधियां आखिर होती क्यों है. उबासी आना भी इन्हीं गतिविधीयों का एक हिस्सा है. उबासी अक्सर नींद पूरी ना होने, नींद ज्यादा आने और थके होने की वजह से आती है. दरअसल दिनभर में इंसान 5 से 18 बार तक उबासी ले सकता है और यह एक आम सी बात भी है. जब भी हमारे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है या यूं कहें कि जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है तो हमारा शरीर भारी मात्रा में ऑक्सीजन को खींचने की कोशिश करता है जिसके कारण हमें उबासी आती है।

उबासी आने के सामान्य कारण
* ज्यादा थकान होने से उबासी का आना एक दम आम बात है

* रात की नींद पूरी ना होने पर उबासी आना भी नॉर्मल है

* दिनभर आलस और सुस्ती की वजह से भी उबासी आ जाती है

* कई बार समय से पहले नींद खुल जाने पर भी उबासी आना नॉर्मल माना जाता है

सामान्य नहीं है ज्यादा उबासी का आना
अब अगर आपको दिनभर उबासी आती रहती है तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है. ज्यादा उबासी आना किसी बीमारी की ओर इशारा भी हो सकता है. दरअसल ज्यादा उबासी आना हमारे शरीर में पल रही किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और इससे कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है. दिन के किसी भी वक्त मुंह खोल कर उबासी लेना किन बीमारीयों की शुरुआत हो सकती है आइए जानते हैं-

स्लीप एप्निया
यह एक तरह की बीमारी है जिसमें रात को सोते समय कई बार सांस रुक जाती है, जिसकी वजह से नींद में खलल पड़ता है और दिनभर उबासी आती रहती है।

नार्कोलेप्सी
नार्कोलेप्सी नींद से जुड़ी समस्या है, जिसमें इंसान को बहुत ज्यादा नींद आती है और वह कहीं भी सो जाता है. दिनभर नींद आने की वजह से इंसान को थकान महसूस होती है और वह दिनभर उबासी लेता रहता है।

इंसोमेनिया
इंसोमेनिया भी उपरोक्त बीमारियों की तरह ही नींद से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी में इंसान को रातभर नींद नहीं आती है और अगर नींद लगने की वजह से बीच में टूट जाए तो दोबारा नींद आना मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से इंसान काफी थका हुआ महसूस करता है और उसे दिनभर उबासी आती रहती है।

डायबिटीज
डायबिटीज में भी उबासी आना आम होता है. शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाने के कारण हाइपोग्लाइसीमिया का शिकार हो जाने से उबासी आती है।

दिल की बीमारी
अगर नींद पूरी होने के बाद भी आपको उबासी आ रही है तो तो यह दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!