Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
सम्पादकीय

विपक्षी गठबंधन ठंड़ा क्यों पड़ गया ?

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023, देहरादून। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सन्नाटा है। कमाल की चुप्पी है। किसी को पता नहीं है कि क्या हो रहा है। जून के बाद से अचानक जो तेजी आई थी और हर महीने बैठकों का दौर शुरू हुआ था वह शांत हो गया है। विपक्षी गठबंधन की ओर से कोई साझा कार्यक्रम नहीं हुआ है। आखिरी बार विपक्षी नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में मिल थे। उसके बाद से कोई मीटिंग नहीं हुई है। कहा गया था कि विपक्ष की अगली मीटिंग दिल्ली में होगी लेकिन कब होगी यह तय नहीं हुआ।

विपक्षी गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक में यह तय हुआ था कि विपक्ष की पहली साझा रैली भोपाल में होगी। लेकिन कांग्रेस ने और उसमें भी मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एकतरफा तरीके से रैली रद्द कर दी। उसके बाद ‘इंडिया’ के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि विपक्ष की पहली साझा रैली नागपुर में होगी। लेकिन उस दिशा में भी कोई प्रगति नहीं हुई है। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन के नेताओं की भी कोई बैठक नहीं हुई है। उनके पहले से साझा रैलियां हो रही थीं लेकिन हैरानी की बात है कि वह भी स्थगित हो गई है। एनसीपी में टूट के बाद महा विकास अघाड़ी की भी कोई रैली नहीं हुई है।

मुंबई की बैठक में जो समन्वय समिति बनी थी उसमें सीपीएम ने अपना कोई नेता शामिल करने से इनकार कर दिया है। इस समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में शरद पवार के घर पर हुई थी। उसमें कोई खास फैसला तो नहीं हुआ लेकिन बताया गया था कि उस समय सीटों के बंटवारे के बारे में कुछ बातचीत हुई थी। उस मीटिंग के बाद से सीटों के बंटवारे के मामले में रेडियो साइलेंस है। कहीं भी कोई चर्चा नहीं है। सो, अब स्थिति यह है कि विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं है। पहली साझा रैली के बारे में कहीं कोई चर्चा नहीं है और सीट बंटवारे के बारे में भी कोई बात नहीं सुनाई दे रही है।

विपक्षी नेता कह रहे हैं कि हर बात मीडिया के सामने करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है सीट बंटवारे को लेकर चुपचाप सब कुछ हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि कुछ नहीं हो रहा है। कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है और उसने किसी सहयोगी पार्टी से सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं की है। उसने इन पांचों राज्यों में किसी सहयोगी पार्टी को भी कोई सीट देने के बारे में बात नहीं की है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में कम्युनिस्ट पार्टियों, मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को कुछ सीटें देने की बात थी। लेकिन कांग्रेस ने इस पर चुप्पी साधी है। तभी समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टियां चुनाव लडऩे की अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!