Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

क्यों भक्तों, करवा ली बेइज्‍जती ? भारत की हार पर ऐसा सवाल, पूछकर कांग्रेस नेता हो गईं ट्रोल

  • कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा ने भारत की हार पर ट्वीट कर लिखा- ”क्यों भक्तों, आ गया स्वाद ? करवा ली बेइज्जती ?”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार,  नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार के बाद पूरे देश में लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग भारत की इस हार पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लेकिन इस बीच, टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद कांग्रेस नेता का एक ट्वीट चर्चा में आ गया। लेकिन उनके ट्वीट को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पाकिस्‍तान के हाथों भारत की हार के बाद ट्वीट किया। जिस पर वो ट्रोल हो गईं। कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा ने भारत की हार पर ट्वीट कर लिखा- ”क्यों भक्तों, आ गया स्वाद ? करवा ली बेइज्जती ?”

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा जमकर हो गईं ट्रोल 

राधिका खेड़ा को उनके इस ट्वीट के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया। राधिका खेड़ा के ट्वीट पर बेहद तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीजेपी के कई नेताओं ने भी खेड़ा के ट्वीट को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। कुछ लोगों ने खेड़ा को ‘एंटी नैशनल’ भी करार दे दिया। कई यूजर्स ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे रवैये के चलते ही उसकी ऐसी हालत है। खेड़ा भी अपने स्‍टैंड पर कायम रहीं। ट्रोल करने वालों को उन्‍होंने उतनी ही तल्‍खी से जवाब दिया। जब उन्‍हें घेरा गया तो उन्‍होंने लिखा कि ‘किसने कहा कि यह ट्वीट क्रिकेट के ऊपर है।’

एक यूजर ने तो इसको कांग्रेस की दूषित मानसिकता भी बताया। उन्होंने लिखा कि क्या कांग्रेस मोदी को ही भारत मानती है?

एक अन्य यूजर ने लिखा- और हैरानी नहीं है कि इसीलिए वे कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी कहते हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!