Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

किसी भी कैप्टन से क्यों नहीं बनती सिद्धू की, क्या हार के लिए सिर्फ वही जिम्मेदार?

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं क्योंकि पंजाब कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा उनसे नाराज चल रहा है। पंजाब कांग्रेस का मानना है कि कांग्रेस को पंजाब के अलावा जहां पर भी हार का मुंह देखना पड़ा है उसके लिए सिद्धू ही जिम्मेदार हैं। इतना ही नहीं नाराजगी उस समय और भी ज्यादा बढ़ गई जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी और इस बैठक में सिद्धू शामिल नहीं हुए।

 

बैठक बलाने का उद्देश्य चुनाव के वक्त विधायकों की भूमिका एवं राज्य में कामकाज को लेकर चर्चा थी। हालांकि सिद्धू नहीं आए तो मुख्यमंत्री अमरिंदर ने उनका मंत्रालय बदल दिया और महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय विभाग का जिम्मा वापस लेकर उन्हें ऊर्जा विभाग की कमान दे दी गई। विभागों के फेरबदल होने के बाद एक बार फिर सिद्धू ने संवाददाताओं से बातचीत की और कहा कि कुछ लोग मुझे पार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं। इसीलिए हार की जिम्मेदारी ये लोग मेरे ऊपर थोपने में लगे हुए हैं।

सिद्धू ने एक बार फिर सामूहिक हिस्सेदारी की बात की। उन्होंने अपने बयान के जरिए यह बताना चाहा कि पार्टी ने उन्हें अकेला कर दिया है। एक तरफ सिद्धू तो दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर और उनके साथ पंजाब कांग्रेस। जहां देशभर में हार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की बात हो रही है। वहीं पंजाब में सिर्फ एक मंत्री जिम्मेदार कैसे हो सकता है अगर जिम्मेदार ठहराना ही था तो कम से कम 2-3 विभागों का फेरबदल होना चाहिए। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे आपसी लड़ाई के तौर पर देख रहे हैं।

सिद्धू ने कहा कि मेरे अलावा बाकियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? पंजाब में कांग्रेस के प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो 13 लोकसभा सीटों वाले प्रदेश में पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं, जबकि 542 सीटों पर लड़ी गए चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटें ही हासिल हुईं। ऐसे में आप सब इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। जब प्रदर्शन बेहतर रहा तो सिद्धू को विलेन क्यों बनाया जा रहा है?

सिद्धू का कैप्टन के साथ विवाद का रहा है पुराना रिश्ता

कैप्टन से बात सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ही नहीं हो रही है। क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति तक में अपने बयानों से दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले सिद्धू का रिश्ता कैप्टन के साथ हमेशा से विवादों में बना रहा। एक समय जब सिद्धू का क्रिकेट करियर ऊंचाईयों पर था तो उस वक्त इंग्लैंड में भारतीय टीम सीरीज खेलने गई और सिद्धू सीरीज को बीच में छोड़कर वापस स्वदेश आ गए। इसकी वजह सिद्धू का भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ हुए विवाद को बताया गया। यहां तक की सिद्धू ने अजहरुद्दीन पर अत्याचार और बुरा व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था।

 

वक्त ने पासा इस तरह पलटा कि मोहम्मद अजहरुद्दीन और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही राजनीति में उतर आए। नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक जीवन में विवाद साल 2014 में शुरू हुआ। जब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के अमृतसर से अरुण जेटली को अपना उम्मीदवार मनाया और फिर सिद्धू नाराज हो गए। सिद्धू की नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कैप्टन के करीब पहुंचने लगे और इसी के साथ विवाद भी बढ़ने लगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!