Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
आर्थिक गतिविधियाँदिल्लीदेश

क्यों बढ़ रही प्याज-टमाटर और दाल की कीमत, जानिए इकनॉमिक सर्वे का रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जुलाई 2023, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ी टिप्पणी की गई। संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में खराब मौसम, जलाशयों के कम स्तर और फसल नुकसान ने कृषि उत्पादन को प्रभावित किया और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

इसमें कहा गया है कि मौसम की विपरीत स्थिति ने सब्जियों और दालों के उत्पादन की संभावनाओं को प्रभावित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2023 और 2024 में, कृषि क्षेत्र मौसम की घटनाओं, जलाशयों के निचले स्तर और क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित हुआ।’

सब्जियों की कीमतों पर मौसम की मार
रिपोर्ट में कहा गया, ‘इस वजह से कृषि उत्पादन और खाद्य कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। इसलिए, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 22 में 3.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 6.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 24 में 7.5 प्रतिशत हो गई।’

जलवायु परिवर्तन के कारण कीमतों में बढ़ोतरी
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में खाद्य मुद्रास्फीति एक वैश्विक घटना रही है और शोध से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

दस्तावेज में तर्क दिया गया है कि मौसमी परिवर्तन, क्षेत्र-विशिष्ट फसल रोग जैसे कि सफेद मक्खी का संक्रमण, मानसून की बारिश का समय से पहले आना और भारी वर्षा के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में आवाजाही में दिक्कत के कारण टमाटर की कीमतों में उछाल आया।

सरकार ने बताए ये कारण
प्याज की कीमतों में वृद्धि का कारण पिछले कटाई सीजन के दौरान हुई बारिश, बुवाई में देरी, लंबे समय तक सूखा और अन्य देशों द्वारा व्यापार संबंधी उठाए गए कदम थे। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘पिछले दो वर्षों में प्रतिकूल मौसम की वजह से कम उत्पादन के कारण दालों, विशेष रूप से तुअर की कीमतों में वृद्धि हुई है। रबी सीजन में धीमी बुआई के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों में जलवायु संबंधी गड़बड़ी के कारण उड़द का उत्पादन प्रभावित हुआ है।’

दिल्ली में फिर आसमान छू रहे टमाटर के दाम
सरकार ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण में मौसम को कारण बताया है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में टमाटर के दाम आसमान छुने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र ‘सफल’ पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 93 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 73.76 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!