Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विभिन्‍न देशों की बढ़ने लगी चिंतायें; जानिए,भारत की स्थिति

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दहशत दुनिया के कुछ देशों में साफतौर पर देखी जा रही है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि भारत में इस नए वैरिएंट का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। कोरोना का नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पाया गया है। इसकी वजह से वहां पर कोरोना के मामलों में तेजी भी देखने को मिल रही है। विभिन्‍न देशों में इसको लेकर व्‍याप्‍त खौफ को देखते हुए ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। 

ब्रिटेन ने इस वैरिएंट को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। इसमें बोत्सवाना में 32 म्यूटेशन पाए जाने और वैक्‍सीन का असर इन पर कम होने का जिक्र था। अब आस्‍ट्रेलिया ने भी इस नए वैरिएंट पर जांच करने का एलान कर दिया है। आस्‍ट्रेलिया ने यहां तक कहा है कि यदि खतरा बढ़ता है तो वो अफ्रीकी देशों पर यात्रा के लिए प्रतिबंध भी लगा सकता है। 

गौरतलब है कि इस नए वैरिएंट को देखते हुए ही ब्रिटेन ने अफ्रीका के छह देशों में उड़ान पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन की तरफ से कहा गया है कि नए वैरिएंट B.1.1.529 में स्पाइक प्रोटीन है जो कोरोना वायरस के मूल स्‍वरूप से अलग है। 

नए वैरिएंट पर दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये अधिक संक्रमित है। आस्‍ट्रेलिया के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि हम इसको लेकर काफी हद तक फ्लेक्‍सीबल हैं। यदि मेडिकल एडवाइस को बदलना होगा तो हम हिचकिचाएंगे नहीं। एक देश के तौर पर यदि सीमाओं को बंद करना पड़ा या लोगों को क्‍वारंटीन करने की जरूरत हुई तो ऐसा किया जाएगा। 

गौरतलब है कि ब्रिटेन पहले ही अफ्रीकी देश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्‍सवाना, जिम्‍बावबे, लेसिथो और एस्‍वेतिनी पर ट्रैवल बैन लगा चुका है। यहां से वापस आने वाले नागरिकों को क्‍वारंटीन करने का एलान भी ब्रिटेन कर चुका है। ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस वैरिएंट से कोरोना वैक्‍सीन का असर कम हो जाता है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि वो इसको फिलहाल देख रहा है और समझने की कोशिश कर रहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!