Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, बुधवार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेकिंग कार्यों में तेजी लाने, डग्गामार वाहनों और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। पुराने बकाये वाहनों से त्वरित कर वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना तथा लॉकडाउन के कारण समय से कर न चुका पाने वाले वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में छूट पर विचार करने की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कड़ाई से किया जाए। परिवहन विभाग, नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए अन्य विभागों जैसे पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग आदि के साथ समन्वय कर सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण करे। इस कार्य में युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा संगठन तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट की व्यवस्था का अनुपालन करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों की फिटनेस, उनके परमिट और चालकों की फिटनेस को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे और राज्य मार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के भी प्रभावी नियंत्रण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यातायात के सामान्य नियमों की जानकारी और अनुपालन से बड़ी संख्या में दुर्घनाएं रोकी जा सकती हैं। प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 के मुकाबले वर्ष 2019-20 में राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2018-19 की अपेक्षा कमी आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!