Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए कहा, ‘राज्य में सेब एवं कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए’

प्राकृतिक खेती कलस्टर एप्रोच को बढ़ावा देते हुए सहकारिता को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने के प्रयास किये जाय : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में सेब एवं कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए। इसकी लगातार मॉनेटरिंग भी की जाए। इनके उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पैक्स को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पैक्स के लिए नोडल अधिकारी बनाये जाएं। प्राकृतिक खेती कलस्टर एप्रोच को बढ़ावा देते हुए सहकारिता को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने के प्रयास किये जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देकर अपने इन स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा। सहकारिता से जुड़े लोगों को समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ध्वजवाहक योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में विद्यार्थी क्रेडिट योजना एवं पैक्स के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किये जाने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा जो योजना बनाई जा रही है, उसकी कार्यवाही शीघ्र की जाए। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से महिला सशक्तीकरण एवं किसानों की आय बढ़ाने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक ब्याज रहित ऋण दिया जा रहा है। कृषि कार्यों के लिए 01 लाख एवं कृषियेत्तर कार्यों के लिए इस योजना के तहत 03 लाख रूपये तक ब्याज रहित ऋण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए।

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत राज्य के पशुपालकों को सायलेज वितरण किया जा रहा है। यह योजना काफी अच्छी चल रही है। केन्द्र सरकार से भी इस योजना में राज्य को प्ररस्कृत किया जा रहा है। राज्य में 670 में से 660 पैक्स के कम्यूटरीकरण का कार्य किया जा चुका है। इसमें उत्तराखण्ड और तेलंगाना अग्रणी राज्य हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 13 कॉपरेटिव विलेज बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है।

सचिव सहकारिता बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90230 लाभार्थियों को 624.84 करोड़ रूपये का ब्याज रहित ऋण दिया जा चुका है। अक्टूबर 2017 में योजना के शुभारंभ से अभी तक 07 लाख से अधिक लाभार्थियों एवं 4347 स्वयं सहायता समूहों को 4050.44 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। मोटर साइकिल टैक्सी योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 116 लाभार्थियों को 136.97 लाख का ऋण दिया गया। “राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना’ के अन्तर्गत ’सहकारी सामूहिक खेती’ के माध्यम से क्षेत्रवार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य के समस्त जिला सहकारी बैंकों की कुल 22 मोबाइल वैन द्वारा अपने समस्त खाताधारकों को सुलभ बैंकिंग सुविधा प्रदान करा रहे हैं। प्रदेश की महिलाओं को विशेष बैंकिंग सेवायें उपलब्ध कराने हेतु समस्त जनपदों के कुल 10 जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से महिला शाखा का सफल संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, रजिस्ट्रार सहकारिता आलोक कुमार पाण्डेय एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.