Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

किस फ्रूट से मिलती है सबसे ज्यादा ताकत ? जवाब जानने के लिए पढ़िए…

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 28 अगस्त 2024, देहरादून। आज हम जिस फल के बारे में बात करने जा रहे हैं वह स्वाद और गुण दोनों में काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके कई सारे फायदे हैं लेकिन इसके गुण सुनेंगे तो आप कभी भी इसे खाना नहीं भूलेंगे। यह अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस फल का नाम कीवी है।

कीवी मुख्य रूप से विदेश से आयात किया जाता था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में ही की जाती है। आज हम कीवी खाने के फायदे के बारे में बात करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है।

कीवी में भरपूर मात्रा विटामिन होता है
कीवी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छा होता है। शरीर में जोड़ों के दर्द और दूसरे अंगों में होने वाली दर्द भी ठीक हो जाती है। कीवी खाने से आंखों को काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है.इससे भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है।

कीवी में होता है ये भरपूर गुण
कीवी में मैग्नीशियम, पोटाशियम और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कीवी में विटामिन 6 और आयरन काफी ज्यादा भरपूर मात्रा में मिलता है। इसे खाने से कमजोरी दूर हो जाती है, साथ ही अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है तो कीवी के खाने से दूर हो जाती है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है थोड़ी सी चोट लगने के बाद शरीर काला पड़ जाता है। ऐसे में यह स्थिति आयरन की कमी को दर्शाता है। कीवी खाने से इस तरह की परेशानियां दूर हो जाती है।

कीवी इन विटामिन से भरपूर है
कीवी बेहद पौष्टिक फ्रूट है, इसमें विटामिन ए, बी, सी, के और विटामिन बी 6 पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें ढेर सारा फाइबर, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी कहे जाते हैं। कीवी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढऩे से रोकते हैं जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं।

बदलते मौसम में जब बीमारी के चलते शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं तो कीवी फल का सेवन बहुत कारगर साबित होता है। रोज कीवी के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं।

जिन लोगों को नींद नहीं आती, उनके लिए कीवी बहुत ही शानदार फल है। इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में मदद करता है और इसके सेवन से दिमाग भी शांत औऱ रिलेक्स महसूस करता है।

बीपी वाले को कीवी जरूर खाना चाहिए
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, उनको नियमित तौर पर कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी में ढेर सारा पोटेशियम पाया जाता है और इसके सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है और उच्च रक्तचाप के चलते होने वाली बीमारियां जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक को भी दूर रखने में मदद मिलती है। कीवी में पाए जाने वाले पोटेशियम की मदद से शरीर में किडनी, दिल, कोशिकाएं और मांसपेशियों को सही से काम करने की ताकत मिलती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *