Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
स्वास्थ

खाने में कौन सी मिर्च इस्तेमाल करें हरी या लाल ? जानिए, कौन है ज्यादा फायदेमंद

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023, देहरादून। खाने में मिर्च का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। कोई भी डिश बनाना हो बिना मिर्च डाले स्वाद नहीं आता है। मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन नामक यौगिक खाने को तीखा और मसालेदार बनाता है. इसलिए मिर्च के बिना खाना स्वादहीन लगता है। चाहे वो सब्जी हो, दाल, या फिर कोई भी नॉनवेज डिश, हर व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाने में हरी मिर्च और लाल मिर्च  जो डालते हैं उन दोनों में में से कौन सी ज्यादा फायदेमंद है ? आइए यहां जानते हैं।

जानिए हरी मिर्च क्यों है फायदेमंद ?
रिसर्च के अनुसार मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन मिर्च का नियमित सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. हरी मिर्च में कैप्सैसिन की मात्रा लाल मिर्च की तुलना में कम होती है। जिससे यह पाचन तंत्र के लिए अधिक उपयुक्त होती है।  हरी मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। हरी मिर्च के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य सुधरता है. इसलिए हरी मिर्च का सेवन लाल मिर्च के मुकाबले अधिक सुरक्षित माना जाता है।

हरी मिर्च का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक
हरी मिर्च का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। हरी मिर्च में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। फाइबर आंतों की गतिशीलता बढ़ाता है जिससे कब्ज दूर होता है। साथ ही हरी मिर्च में मौजूद एंजाइम्स भोजन के पाचन में मदद करते हैं. इसके अलावा हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो पेट की सूजन और संक्रमण से बचाते हैं. अत: नियमित रूप से हरी मिर्च का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार
हरी मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। हरी मिर्च के नियमित सेवन से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है.इसके अलावा, हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो पैंक्रियाज को इंसुलिन का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!