Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

सोनिया गांधी को जब सुषमा स्‍वराज ने दी थी धमकी प्रधानमंत्री बनीं तो सिर मुंडवा लूंगी

जब सुषमा स्‍वराज ने दी थी धमकी, सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनीं तो सिर मुंडवा लूंगी

नई दिल्‍ली सुषमा स्‍वराज को भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेता लालकृष्‍ण आडवाणी का उत्‍तराधिकारी माना जाता था। भाजपा में सुषमा स्‍वराज का कद उस समय बेहद बढ़ गया था, जब कर्नाटक की बेल्‍लारी सीट से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ उन्‍होंने चुनाव लड़ा। हालांकि, वह सोनिया गांधी को हरा नहीं पाई थीं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सराहना हुई। तब सुषमा स्‍वराज ने दावा किया था कि अगर सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बन जाती हैं, तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगी।

सुषमा स्‍वराज के नेतृत्‍व में जब भाजपा को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में हार मिली, तब उन्‍हें फिर राष्‍ट्रीय राजनीति में वापस बुलाया गया। इसके बाद सन 1999 में सुषमा उस वक्‍त चर्चा में आ गई, जब उन्‍होंने कर्नाटक की बेल्‍लारी सीट से कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। यहां उन्‍होंने सोनिया गांधी को कड़ी टक्‍कर दी थी। एक समय ऐसा लग भी रहा था कि सुषमा स्‍वराज का पलड़ा भारी हो रहा है। सोनिया गांधी काफी कम अंतर से बेल्‍लारी की सीट निकाल पाई थीं।

सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद सुषमा का कद पार्टी में काफी बढ़ गया था। यही वजह रही कि हारने के बावजूद उन्‍हें सन 2000 में उत्‍तराखंड से राज्‍यसभा सांसद चुना गया था। इस दौरान सुषमा स्‍वराज ने जनवरी 2003 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाला था। सुषमा स्‍वराज ने इस दौरान भी कई ऐसे काम किए, जिससे उनका कद बढ़ता चला गया।

साल 2004 में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। ऐसे में सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा था। तब सुषमा स्‍वराज का एक अलग ही रूप देखने को मिला। सुषमा ने घोषणा की थी कि अगर सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह अपने पद से त्‍याग पत्र दे देंगी और अपना सिर मुंडवाकर पूरा जीवन एक भिक्षुक की तरह बिताएंगी। शायद ही किसी नेता ने इससे पहले ऐसी घोषणा की होगी। हालांकि, सुषमा स्‍वराज को ऐसा कुछ नहीं करना पड़ा, क्‍योंकि सोनिया गांधी की जगह डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का 6 अगस्‍त 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज के परिवार में उनके पति स्वराज कौशल और उनकी बेटी हैं। केंद्र सरकार को ट्वीट कर अनुच्छेद 370 हटने पर बधाई देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बेहद नाजुक हालत में एम्स में देर रात 10:15 बजे भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। आज दोपहर 3 तीन राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!