Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चाय की चुस्कियों के साथ जब लोग कर थे धामी सरकार के कामकाज पर तर्क-वितर्क, मुख्यमंत्री भी हुए चर्चा में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। देहरादून में राजपुर रोड, गाँधी पार्क, दीनदयाल पार्क, सहारनपुर चौक सहित कई इलाकों में ऐसी पुरानी चाय की दुकाने हैं जहाँ प्रोफेसर, पत्रकार, लेखक, कवि, छात्र, साहित्यकार और एक आम इंसान सभी जुटकर चाय की चुस्कियों के साथ तर्क-वितर्क करते दिख जाते हैं।

एक ऐसी ही दुकान है देहरादून के अंबेडकर स्टेडियम के बाहर। यहाँ खिलाड़ी ही नहीं हर वर्ग का ब्यक्ति चाय की चुस्कियाँ लेता हुआ नजर आता है। चाय वाले कि यह दुकान सिर्फ चाय का नहीं विचारों का भी अड्डा है। यहाँ नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा होती है। यहीं से देश-प्रदेश की राजनीति के लिए माहौल बनता है। देहरादून के बुद्धिजीवी वर्ग से नाता रखने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो यहाँ न आया हो।

आज भी रोज की तरह इस दुकान पर केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज व फैसलों को लेकर चर्चा चल रही थी। कुछ लोग फैसलों को देश व राज्य के हित में बता रहे थे तो कुछ लोग आलोचना भी कर रहे थे। वह चुपचाप कोने पर बैठा एक शख्स आम जनता की बातों को बेहद गंभीरता से सुन रहा था। ये शख्स कोई और नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे। मुख्यमंत्री भी जानते हैं सरकार के कार्यों का सही फीड बैक आम व्यक्ति बनकर, आम जनता के बीच जाकर ही मिल सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री अक्सर बिना ताम झाम के निकल पड़ते हैं आम व्यक्ति की तरह फीडबैक लेने।

आज प्रात: ओएनजीसी अंबेडकर स्टेडियम में प्रातः काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग के दौरान खिलाड़ियों और खेल भावना से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए अनेक बिंदुओं पर सार्थक पहल के साथ जागरूक करने की बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय टी स्टॉल पर एक सामान्य नागरिक की भाँति सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी फीडबैक लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!