Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
स्वास्थ

डिप्रेशन दूर करने में जब दवा काम ना आए तो आजमा कर देखिए ये कुदरती तरीका

ख़ुशी से भर उठेगा तन और मन

आजकल डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं. लेकिन आप इस नेचुरल चीज से भी अपने डिप्रेशन में काफी हद तक कम कर सकते हैं।

काम का प्रेशर, भागती-दौड़ती जिंदगी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और तनाव के कारण आजकल कई लोगों को डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या हो रही है. यह मानसिक स्थिति हमारी ओवरऑल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती है और इससे कई गंभीर समस्या भी हो सकती हैं।

ऐसे में डिप्रेशन से बचने के लिए लोग एंटी डिप्रेसेंट दवाइयां लेते हैं या फिर महंगी-महंगी थेरेपी और साइकेट्रिस्ट के चक्कर लगाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप इस नेचुरल चीज को करेंगे तो इससे आप डिप्रेशन से पूरी तरह से निजात पा सकते हैं और अपने मूड को फ्रेश कर सकते हैं।

अगर आप भी डिप्रेशन और एंजाइटी से परेशान है और नेचुरल तरीके से इस कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए नेचर से जुड़ाव करें. जी हां, एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि नेचर और ग्रीनरी में समय बिताने से हमारी मानसिक और शारीरिक दोनों हेल्थ पर सुधार होता है. इससे हमारा मन शांत होता है और एंजाइटी कम होती है. इसके अलावा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और हार्ट हेल्थ पर भी पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, घास पर नंगे पैर चलने से आपको पॉजिटिव एनर्जी फील होती है. दरअसल, मिट्टी एक एंटी डिप्रेसेंट का काम करती है, जिसकी सोंधी खुशबू एक न्यूरोट्रांसमीटर को एक्टिव करती है और सेरोटोनिन को रिलीज करती है. जिससे हमें खुशी का एहसास होता है.
एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के घर के आसपास 100 मीटर तक पेड़ पौधे और हरियाली होती है, उन्हें एंटी डिप्रेसेंट दवा लेने की संभावना आम लोगों की तुलना में कम होती है।

अगर आप भी अपने डिप्रेशन और एंजाइटी को कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह 2 से 5 मिनट तक किसी गार्डन या पार्क में जाएं और ध्यान से हरियाली को देखें. इससे आंखों को सुकून मिलता है, दिमाग फ्रेश होता है और डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है. इस थेरेपी को ग्रीन या ब्लू प्रिस्क्रिप्शन भी कहा जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!