Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
खेल-जगत

वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी टी-20 मुकाबले में आठ विकेट से हराकर सीरीज की अपने नाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी-20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी-20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी।

इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी-20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पांचवें टी-20 में चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लेने वाले रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में 176 रन बनाने वाले निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ सात साल बाद द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती है। पिछली बार वेस्टइंडीज ने 2017 में अपने ही घर में भारत के खिलाफ 1-0 से टी-20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 सीरीज जीती। सबसे अहम बात यह है कि टीम इंडिया को उस टीम के खिलाफ हार मिली है जो टीम 2022 टी-20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 2024 में टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने निराश किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!