Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठी चार्ज

पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ा।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में वामपंथी दलों की युवा शाखा ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी कि बौछार की है।

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जानकारी हो कि कोलकाता में कल बृहस्पतिवार भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के प्रहार से एक कार्यकर्ता का सिर फट गया था।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेताओं के अनुसार कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इनमें 5 की हालत अभी भी गंभीर है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा विशुद्धानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता विक्टोरिया हाउस स्थित सीईएससी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेंट्रल एवेन्यू में रोक दिया था। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था।

मौके से पुलिस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार तथा भाजपा के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी सहित करीब एक सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भाजयुमो का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। कई कार्यकर्ता घायल हो गए।एक कार्यकर्ता का सिर फट गया उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!