Breaking News :
>>हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण>>मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण>>उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी>>हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या ने किया पौधारोपण>>भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>हरेला पर हरियाली का महाअभियान : ‘हरित दून’ के संकल्प के साथ एमडीडीए ने रखा 1 लाख पौधों का लक्ष्य>>’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘>>हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का रोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश>>केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं>>मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर हुआ गहन मंथन>>दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान>>चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी>>मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा>>शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार>>मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हिंसक हमला, वाहनों में लगाई आग>>अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय- रेखा आर्या
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

देहरादून। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों समेत मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 18 जून तक पूरे प्रदेश में इसी तरह मौसम बदला रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

22 जून को उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल मानसून 22 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो मानसून अपने तय समय पर उत्तराखंड पहुंच जाएगा। मानसून के आगमन से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटीज (गतिविधियां) देखने को मिलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों ने राहत की खबर के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआत में मानसून की बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम के अपडेट को देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। मानसून के सक्रिय होते ही पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!