Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून व नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावानी जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। देहरादून में बुधवार देर शाम को मौसम का मिजाज बदला और झमाझम वर्षा शुरू हो गई। इससे गर्मी और उमस से आम जन को खासी राहत मिली। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच शहर में कई स्थानों पर जलभराव की सूचनाएं भी आईं। हालांकि जिन स्थानों पर पानी भरा, वह कुछ समय बाद निकल गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की है।

देहरादून समेत प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते भीषण गर्मी और उमस बेहाल कर रही है। बुधवार को भी सुबह से ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिली। मैदानों में दिनभर भीषण गर्मी रही।

हालांकि, शाम को प्रदेशभर में बादलों ने डेरा डाला और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। चारधाम में वर्षा के कारण मौसम सर्द हो गया। कहीं-कहीं चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ।

इधर, देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बादलों के बीच तेज हवाएं चलीं। हालांकि, रात के समय तेज हवाओं के बीच वर्षा शुरू हो गई। वर्षा का क्रम देर रात तक जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ङ्क्षसह के अनुसार आज और कल देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने की आशंका है।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

  • नगर——अधिकतम—न्यूनतम
  • देहरादून—-39.9——–26.5
  • पंतनगर—–39.0——-27.4
  • हरिद्वार——39.8—-26.8
  • मुक्तेश्वर—–28.5—-16.2
  • नई टिहरी—-29.0—–19.2
  • मसूरी———28.8—-18.5
  • नैनीताल——28.3—–17.7

मसूरी में बुधवार शाम करीब छह बजे कुछ देर तेज बौछारें पड़ी। जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक बादलों ने आसमान में डोरा डाल दिया।

शाम लगभग 6:00 बजे करीब 10 मिनट तक बौछारें पड़ी। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे फिर से वर्षा शुरू हो गई। जब वर्षा हुई तो ज्यादातर सैलानी व आमजन मसूरी की सड़कों पर टहल रहे थे। बौछारें पड़ते ही सभी ने दुकानों व ढाबों में कुछ देर शरण ली। सभी ने इस मौसम का लुत्फ उठाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!